फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao case: कब्र खोदकर बुआ भतीजी के शव निकालने की कॉल पर दौड़ी पुलिस, बोला एक करोड़ में हुआ समझौता

Tue, 23 Feb 2021 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
उन्नाव: कब्र खोदकर शव निकालने की कॉल पर दौड़ी पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में उन्नाव के असोहा में बुआ-भतीजी की हत्या व किशोरी के गंभीर होने की घटना में सोमवार को उस वक्त पुलिस के हाथ-पैर फूल गए, जब एक युवक ने 112 पर जेसीबी से बुआ-भतीजी की कब्र खोदकर शव निकालने की सूचना दी। भारी पुलिस बल के साथ कब्र के पास पहुंचे सीओ को सब कुछ सामान्य मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

 
विज्ञापन

2 of 5
उन्नाव कांड: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया था अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
खुद को लखनऊ का निवासी बताकर जय प्रकाश कनौजिया नाम के युवक ने मोबाइल नंबर 9454381394 से सोमवार दोपहर 12:40 बजे 112 नंबर पर सूचना दी कि असोहा में कब्र खोदकर बुआ-भतीजी के शव बाहर निकाले जा रहे हैं। इसमें भीम आर्मी के लोग फूल चढ़ाएंगे। लखनऊ से सूचना पीआरवी 2923 को मिली।

 
विज्ञापन

3 of 5
उन्नाव केस: इसी जगह मिले थे बुआ भतीजी के शव, गंभीर हाल में मिली थी चचेरी बहन - फोटो : amar ujala
मैसेज फ्लैश होते ही सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर पुलिस व पीएसी के साथ खेत की ओर भाग पड़े। मौके पर पहुंचे सीओ को वहां सन्नाटा मिला। इसके बाद भी उन्होंने आसपास काबिंग कर छानबीन की। कुछ न मिलने पर राहत की सांस ली।

 

4 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : ANI
एसओ असोहा ओम प्रकाश रजक ने सूचना देने वाले जय प्रकाश को फोन कर फर्जी सूचना देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो उसने बताया कि असोहा क्षेत्र के ही राहुल नाम के युवक ने यह सूचना उसे दी थी। माहौल खराब न हो इसलिए उसने 112 पर यह सूचना दे दी। सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि गलत सूचना दिए जाने की जांच शुरू की गई है। भ्रामक सूचना देकर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्नाव केस: परिजनों ने खुलासे पर उठाए सवाल - फोटो : amar ujala
एक करोड़ में समझौते की भी बात कही 
असोहा एसओ ने बताया कि अपना नाम जयप्रकाश नाम बताकर सूचना देने वाले युवक ने यह भी कहा कि एक जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये देकर सुलह-समझौता करा दिया है। उसने जनप्रतिनिधि का नाम नहीं लिया है। सीओ ने बताया कि सूचना देने वाले को बुलाया गया है। अगर वह नहीं आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें