फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर लौटे चाचा को हुआ भतीजी से प्यार, शादी में परिजन बने दीवार तो बाहों में बाहें डाल लगाई फांसी

Tue, 19 Jan 2021 05:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
मृतक प्रेमी जोड़ा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लॉकडाउन के दौरान पनपे प्यार का बहुत दर्दनाक अंत हुआ। उन्नाव के पुरवा में घर से एक किमी दूर बाग में पेड़ से नायलॉन की एक ही रस्सी के सहारे प्रेमी युगल के शव लटके मिले। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी भी करना चाहते थे। दोनों के बीच पारिवारिक चाचा-भतीजी का रिश्ता होने से परिजन शादी के खिलाफ थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
इसी से क्षुब्ध होकर दोनों के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। पश्चिमटोला निवासी युवक मुंबई में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन में वह घर आ गया था। घर के सामने रहने वाली रिश्ते की भतीजी से उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार दोपहर युवक मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था।

 
विज्ञापन

3 of 5
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
सोमवार सुबह युवक के पिता घर से एक किमी दूर अपने खेत पहुंचा तो गुड्डू के बाग में बेटे व युवती का शव पेड़ पर नायलॉन की एक ही रस्सी के सहारे लटका देख बदहवास हो गया। दोनों के परिजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर व कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

 

4 of 5
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
मृतक युवक के बड़े भाई ने बताया कि शनिवार को वह मुंबई के लिए घर से निकला था। रविवार सुबह नौ बजे फोन मिलाने पर उसने मुंबई के इगतपुरी स्टेशन पहुंचने की बात कही। रात दो बजे चचेरे भाई ने प्रेमी युगल को साथ देखे जाने की जानकारी दी। इस पर दोनों की खोजबीन की गई। सोमवार को दोनों के शव बाग में लटके मिले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक प्रेमी - फोटो : amar ujala
बड़े भाई के अनुसार दोनो के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। दोनाें शादी भी करना चाहते थे। दोनों में चाचा-भतीजी का रिश्ता होने पर परिजनों को मंजूर नहीं था। रामू ने दोनों के आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है। दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हैंगिंग से दोनों की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें