उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने फेसबुक पर पोस्ट कर अपना दर्द साझा किया है। साक्षी महाराज ने कहा कि कोरोना संकट में वर्तमान व्यवस्था से दुखी हैं। भाजपा जिला इकाई द्वारा मदद के लिए बनाई गई हेल्प लाइन में उनका भी मोबाइल नंबर डालने पर उन्होंने सवाल किया है कि यह तो बताया जाए कि वह लोगों को ऑक्सीजन, दवाएं और बेड कहां से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
2 of 7
ऑक्सीजन की किल्लत
- फोटो : amar ujala
उन्होंने एक दूसरी पोस्ट में यह भी लिखा है कि पार्टी कार्यकर्ता किसी के प्रति अभद्र टिप्पणी न करें। जनता को अपना आक्रोश जताने का पूरा अधिकार है। भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत ने सेवा ही संगठन अभियान 2 के तहत 28 अप्रैल को कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे। जिलास्तर पर बनी टीम में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी, जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत, सांसद साक्षी महराज व डॉ. भूपेंद्र सिंह को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
3 of 7
नहीं मिल रहे बेड
- फोटो : amar ujala
विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बनी टीम में सभी विधायकों के साथ एक समन्वयक लगाया गया। इन सभी के मोबाइल नंबर जारी करते हुए दावा किया था कि आम लोग इन नंबरों पर फोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं। यह पदाधिकारी शासन के साथ समन्वय कर समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इस पर सांसद साक्षी महाराज ने सवाल उठाया है।
4 of 7
कोरोना से मचा कोहराम
- फोटो : amar ujala
साक्षी महराज ने फेसबुक पर पोस्ट कर हेल्पलाइन जारी करने वालों से एक विनम्र निवेदन करते हुए पूछा है कि आक्सीजन, बेड, और दवा कहां से दिलाई जाए। कृपया कोई नंबर बताने का कष्ट करें। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने जिले का प्रशासनिक हेल्पलाइन नंबर 9454417165 और 0515-2820707 जारी कर कहा है कि ऑक्सीजन, बेड व अन्य परामर्श के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें।
विज्ञापन
5 of 7
कोरोना से मचा कोहराम
- फोटो : amar ujala
बोले, पूरे देश व प्रदेश में ऑक्सीजन की समस्या
सांसद साक्षी महाराज ने फोन पर बातचीत में कहा कि पार्टी स्तर से जिला और प्रदेश स्तर पर जारी हेल्पलाइन नंबरों में उनका भी नंबर दे दिया। उनका नंबर तो दे दिया लेेकिन यह बताने वाला कोई नहीं कि अगर किसी का फोन आता हैै, ऑक्सीजन मांगता है, अस्पताल में भर्ती होना चाहता है, आईसीयू बेड की जरूरत है तो हम किसे फोन करें, किससे कहें। अस्पताल खाली कहां हैं, ऑक्सीजन कहां है।
विज्ञापन
6 of 7
कोरोना से मचा कोहराम
- फोटो : amar ujala
सांसद ने कहा कि ऑक्सीजन की समस्या पूरे देश व प्रदेश में है। जरूरत के मुताबिक न सिलिंडर है और न ऑक्सीजन। वह और जिलाधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि जिले को लखनऊ या कानपुर से ऑक्सीजन का कोटा तय किया जाए। प्रशासन के मुताबिक जिले में मौजूदा समय में 400 सिलिंडर ऑक्सीजन की जरूरत है। यह सुनिश्चित हो जाए कि उन्नाव को प्रतिदिन इतने सिलिंडर जरूर मिलेंगे।
उसी के अनुसार अस्पताल या होम आइसोलेशन में इलाज की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऊंचगांव सानी और मौरावां में अस्पताल बिल्डिंग बनी पड़ी हैं। डॉक्टर, ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो तो उन्हें चालू किया जा सके। सांसद ने बताया कि बड़ी भयावाह स्थिति है। वह बहुत हताश और निराश हो चुके हैं। इसलिए अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव नहीं आ रहे हैं। सांसद होने के नाते जनता मुझसे इलाज और ऑक्सीजन मांगेंगी, समझ नहीं पा रहे कि उन्हें क्या जबाव देंगे।