फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में सब्जी विक्रेता की हत्या का मामला: एसपी से आरोपी सिपाही बोला, दो थप्पड़ का गुनाहगार हूं साहब

Tue, 25 May 2021 09:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
उन्नाव: सब्जी विक्रेता की हत्या का मामला - फोटो : amar ujala
उन्नाव में सब्जी विक्रेता फैसल की हत्या में नामजद सिपाही विजय चौधरी को गिरफ्तार कर स्वॉट टीम ने एसपी के सामने  पेश किया। पूछताछ में सिपाही रो पड़ा। गिड़गिड़ाते हुए बोला साहब सिर्फ दो थप्पड़ मारने का गुनहगार हूं। कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन की सूचना पर फैसल के पास गया था। उससे बाइक में बैठने को कहा। इनकार करने पर दो थप्पड़ मार दिए थे। पूछताछ के बाद सिपाही को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। बांगरमऊ के भटपुरी निवासी सब्जी विक्रेता मोहम्मद फैसल की हत्या में नामजद सिपाही विजय चौधरी बिजनौर के थाना चांदपुर के हल्ला नगला गांव का रहने वाला है। वह वर्ष 2019 बैच का सिपाही है। उसकी व उसके भाई की एक साथ नौकरी लगी थी। दोनों की ट्रेनिंग भी एक साथ हुई थी। विजय चौधरी की तैनाती जिले में और उसके भाई को रायबरेली में पोस्टिंग मिली। पिता पुनीत कुमार पेशे से प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं। आरोपी सिपाही विजय ने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन

2 of 6
उन्नाव: सब्जी विक्रेता की हत्या का मामला - फोटो : amar ujala
कहा कि घटना के बाद मृतक के भाई सूफियान ने कोतवाली के अंदर फैसल को पीटे जाने का बयान दिया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। कोतवाली में लगे सीसीटीवी के वायरल हुए फुटेज में फैसल को पीटे जाने की बात सामने नहीं आई है। वहीं दूसरे नामजद सिपाही सीमांत चौधरी को लेकर पुलिस ने दावा किया है कि रात्रि ड्यूटी करने के बाद घटना के वक्त सिपाही बैरक में सो रहा था। उसकी मौजूदगी न ही घटनास्थल पर मिली है और न ही कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज में वह नजर आया है। एसपी ने बताया कि हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
उन्नाव: सब्जी विक्रेता की हत्या का मामला - फोटो : amar ujala
पांच सदस्यीय टीम करेगी जांच 
पुलिस की पिटाई से सब्जी विक्रेेता की मौत के बाद बवाल को देखते हुए एसपी ने घटना की जांच क्राइम ब्रांच के निरीक्षक इंद्रपाल सिंह को सौंपी थी। उन्होंने अपनी जांच शुरू की ही थी कि दूसरे दिन ही उन्हें बेहटामुजावर का थानाध्यक्ष बना दिया गया। इनकी जगह पर अब विवेचना क्राइम ब्रांच के दूसरे निरीक्षक रंजीत यादव को सौंपी गई है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सीओ क्राइम अंजनी कुमार राय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की पांच सदस्यीय टीम को जांच के लिए लगाया है।  

 

4 of 6
सब्जी विक्रेता की हत्या के मामले में गिरफ्तार सिपाही - फोटो : amar ujala
चोट के निशानों पर उलझी पुलिस 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फैसल की पीठ पर चोट के कई निशान मिले थे। पुलिस के अधिकारी इन चोटों को देखकर मारपीट की बात सिरे से नकार रहे हैं। अधिकारियों ने पीठ के निशानों को लेकर अब तक कई दावे किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सीएचसी के बेड में मृतक को लिटाए जाने के दौरान पीठ पर निशान आने, डीप फ्रीजर में सात घंटे शव रखने से निशान आने और ई-रिक्शा से सीएचसी ले जाने के दौरान यह निशान आने की बात कही है। हालांकि एक भी दावे की अधिकारी पुष्टि नहीं कर सके। 

 
विज्ञापन

5 of 6
उन्नाव: सब्जी विक्रेता की हत्या का मामला - फोटो : amar ujala
शहर काजी बोले, इंसाफ के लिए लड़ेंगे  
बांगरमऊ में सब्जी विक्रेता फैसल की पुलिस पिटाई से मौत की घटना के पांचवें दिन शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही मृतक के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होनें परिजनों को आश्वासन दिया कि फैसल को इंसाफ दिलाने के लिए वह हर लड़ाई लड़ेंगे। दोषियों को सजा दिलाकर ही रहेंगे। शहर काजी के साथ मौलाना शोएब मिस्बाही, वासिक बेग बरकाती, अदनान बरकाती, सुहैल कुरैशी, हाफिज दिलशाद मौजूद रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्नाव: सब्जी विक्रेता की हत्या का मामला - फोटो : amar ujala
एआईएमआईएम पार्टी ने दी एक लाख की चेक 
एआईएमआईएम पार्टी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवैसुद्दीन ओवैसी के कहने पर एक प्रतिनिधि मंडल सब्जी विक्रेता मृतक फैसल के घर पहुंचा और घटना की निंदा कर परिजनों को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल की ओर से मृतक के परिजनों मदद दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें