फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौत

Wed, 20 Feb 2019 12:43 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 2
सुभाष का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जटपुरवा गांव के निकट सोमवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि गाड़ी में बैठा एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और शव पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे का शिकार हुए मां-बेटे पूर्व विधायक हरिप्रसाद कुरील की भाभी व भतीजा है।


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहादतनगर निवासी सुभाष (38) पुत्र श्रीराम सफीपुर कस्बा निवासी इल्लू शर्मा की बोलेरो चलाता था। सोमवार को वह गाड़ी लेकर शहर के मोहल्ला आवास विकास में रहने वाली बहन सरला के घर आया था। वहां से मां सवित्री को लेकर देर रात लौट रहा था। रास्ते में उसे अटवा गांव निवासी शुभम (25) पुत्र शिवशंकर मिला तो उसे भी बिठा लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मां सवित्री - फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो सवार मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सवारी बन बैठा शुभम घायल हो गया। सीएचसी में डाक्टर ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। शुभम का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक क्लीनर तकिया गांव निवासी बबलू पुत्र हरमोहन दयाल को हिरासत में लिया। उसने बताया कि वह सीतापुर जिले में मौरंग उतारकर उरई लौट रहा था।
प्रभारी कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। ट्रक का चालक भाग निकला है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें