फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर: मुख्तार गैंग का शार्प शूटर था सिराज... मुन्ना बजरंगी से भी थे अच्छे रिश्ते

Mon, 22 Dec 2025 09:19 AM IST
शाहरुख खान आदित्य उपाध्याय, संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सहारनपुर में लखनऊ एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज अहमद ढेर हो गया। उसका साथी मौके से भाग निकला। सिराज पूर्वांचल के कुख्यात माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर था, जो मुन्ना बजरंगी का भी साथी था।
विज्ञापन
1 of 11
Siraj Ahmad encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुल्तानपुर के रहने वाला हिस्ट्रीशीटर सिराज अहमद का संबंध मुख्तार अंसारी के गिरोह से था। सिराह गिरोह का शार्प शूटर था। मुख्तार के करीबी मुन्ना बजरंगी से भी उसके अच्छे रिश्ते थे। जब मुन्ना बजरंगी सुल्तानपुर जेल में बंद था तो सिराज मिलने जाता था। कुछ बड़े नेताओं के साथ उसके फोटो व वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

मुख्तार अंसारी का करीबी पूर्वांचल का शातिर अपराधी प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी गाजीपुर विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के मामले में मिर्जापुर जिला कारागार में बंद था। वहां से 10 अप्रैल 2013 को प्रशासनिक आधार पर उसे जिला कारागार, सुल्तानपुर में शिफ्ट किया गया था। उसके यहां की जेल में बंद होने के दौरान मुख्तार अंसारी से जुड़े धंधेबाज भी खूब फले-फूले थे। 
 
विज्ञापन

2 of 11
मुठभेड़ में एक लाख का इनामी शार्प शूटर सिराज ढेर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंगदारी, वसूली, टाॅवर पर कब्जेदारी, रेलवे, लोक निर्माण विभाग, हाईवे के टेंडर सुल्तानपुर जेल से मैनेज किए जाते थे। इसी वक्त जिले के कई अपराधियों की मुख्तार गैंग से नजदीकियां बढ़ गई थीं। 24 सितंबर 2015 को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला जेल में निरुद्ध माफिया मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल भेज दिया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 11
मुठभेड़ में एक लाख का इनामी शार्प शूटर सिराज ढेर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुन्ना बजरंगी से मिलने जेल में जाता था सिराज
हाजी मुन्ने हत्याकांड के आरोपी जलीस अहमद के माध्यम से सिराज अहमद भी मुन्ना बजरंगी से मिलने जेल में जाता था। पुलिस के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर सिराज भी मुख्तार अंसारी गैंग में शामिल था। उसके गैंग का नाम डी 68 था। उसे सिराज अहमद उर्फ जलीस-डी कहा जाता था।
 

4 of 11
सिराज अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : पुलिस
28 से अधिक मामले दर्ज
एसटीएफ के मुताबिक, सिराज पर 28 से अधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 26 मामले सुल्तानपुर के विभिन्न थानों व दो मुकदमे लखनऊ में दर्ज हैं। सिराज पर वर्ष 2015, 2018 व में गैंगस्टर और 24 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत पाबंद किया गया था। उस पर एक हत्या, हत्या के प्रयास के चार और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 11
सिराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
कुर्क की जा चुकी है 4.66 करोड़ की संपत्ति
कोर्ट के निर्देश के बाद पिछले मार्च माह में अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर सिराज अहमद की चार करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई थी। जब्त की गई संपत्ति में एक फॉर्च्यूनर, दो एसयूवी, एक ट्रैक्टर व एक मोटरसाइकिल थी। इसके अलावा ट्रैक्टर की ट्रॉली भी जब्त की गई थी। साथ ही एक भू-संपत्ति भी जब्त की गई थी। सिराज अहमद की कुल चार करोड़ 66 लाख 11 हजार 300 रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।
 
विज्ञापन

6 of 11
मुठभेड़ में एक लाख का इनामी शार्प शूटर सिराज ढेर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्तार अंसारी गैंग का एक लाख का इनामी शार्प शूटर सिराज ढेर
सहारनपुर के गंगोह-शेरमऊ मार्ग पर गांव सलारपुरा के पास लखनऊ एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज अहमद ढेर हो गया। उसका साथी मौके से भाग निकला। सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर गांव का रहने वाला सिराज पूर्वांचल के कुख्यात माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर था, जो मुन्ना बजरंगी का भी साथी था। बदमाश हत्या समेत 30 से अधिक संगीन मुकदमों में वांछित था।

 
विज्ञापन

7 of 11
saharanpur encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह अगस्त 2023 को सुल्तानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के भूलकी चौराहे पर दिनदहाड़े अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तभी से वह एसटीएफ के निशाने पर था। लखनऊ एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि पिछले कुछ दिनों से सिराज पंजाब-हरियाणा के बार्डर से आकर गंगोह क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद से एसटीएफ की टीम यहां पर सक्रिय थी।

 

8 of 11
saharanpur encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह एसटीएफ एसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम सलारपुर गांव के पास थी। तभी एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। टीम को देखकर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक चला रहे युवक की छाती में गोली लगी और वह गिर गया। मौका पाकर उसका साथी भाग निकला। 
 

9 of 11
अधिवक्ता आजाद अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : परिजन
गोली लगने वाले युवक की पहचान सिराज के रूप में हुई। इसके बाद उसे अस्पताल में लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। बदमाश के पास से एक बाइक, 30 बोर और 32 बोर की दो पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो वाईफाई डोंगल और आधार कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद हुए। 

10 of 11
अधिवक्ता स्व. आजाद अहमद के घर पर सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार, सिराज गंगोह क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से यहां पर आया था। वह मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर था। सिराज पर पहले 25 हजार का इनाम रखा गया था, जो बाद में बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया था।

 
विज्ञापन

11 of 11
अलहदादपुर स्थित आवास में पिता मो. सलीम को मिठाई खिलाकर खुशी जताते पुत्र मुनौव्वर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ एसटीएफ इनामी बदमाश सिराज के पीछे लगी हुई थी। मुठभेड़ के दौरान वह मारा गया। इस मामले में पूरी कार्रवाई लखनऊ एसटीएफ कर रही है। - आशीष तिवारी, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें