सोनभद्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महीनों से बंद एक कमरे से धुंआ आने पर लोगों ने पुलिस को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद जब कमरे में गए तो नजारा देखकर सबके होश उड़ गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोनभद्र में स्थानीय राम मंदिर कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त मंदिर के पास अर्धनिर्मित मकान में गुरुवार की रात संदिग्ध हाल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाकर जब लोग अंदर पहुंचे तो कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बंद कमरे से उठ रही थी लपटें
- फोटो : अमर उजाला
आग में पूरा शरीर झुलसने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी। अर्धनिर्मित मकान पर बाहर से ताला लगा था, जबकि अंदर से भी कुंडी बंद थी। आशंका जताई जा रही है कि शव जलाने के मकसद से ही आग लगाई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
3 of 5
अंदर पहुंचे लोग तो मिला जला हुआ शव
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम मंदिर कॉलोनी में चित्रगुप्त मंदिर के समीप हिमांशु श्रीवास्तव का करीब पांच विश्वा का प्लाट है। बाउंड्री के अंदर तीन कमरे बने हुए हैं, जिस पर टीन की छत लगी है। गुरुवार की रात करीब 10 बजे आसपास के लोगों ने बंद कमरों के अंदर से तेज धुंआ उठता देख सूचना पुलिस और प्लाट मालिक को दी।
4 of 5
घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में कमरों से आग की लपटें उठने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। करीब घण्टे भर की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सके।
लोगों ने अंदर जाने की कोशिश की तो कमरा अंदर से बंद पाकर सकते में आ गया। किसी तरह कुंडी खोलने के बाद कमरे में प्रवेश करते ही सबके होश उड़ गए। अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा था, जो बुरी तरह झुलस गया था। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। एसओ का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।