फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022: छात्र-छात्राओं के सपनों को मिलेगी उड़ान, उत्साह के साथ दिया इम्तिहान

Sun, 13 Nov 2022 07:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/आजमगढ़/सोनभद्र/गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 10
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022: अशोका इंस्टीट्यूट से बाहर निकलते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
जिनके हौसलों में उड़ान है, उनके लिए सारा आसमान है। इस बात का जज्बा रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा। वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र और आजमगढ़ में आयोजित परीक्षा में 4355 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के इम्तिहान साथ दिया। पहली बार ऐसी परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए यह अनुभव हासिल करने का भी मौका रहा। लिहाजा प्रश्न पत्र अच्छे से पढ़ने, प्रश्नों को समझने के बाद ही सावधानी से ओएमआर शीट में उत्तर भर रहे थे।  

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा के बाद परीक्षार्थी उत्साहित नजर आए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन बीते कई वर्षों से किया जा रहा है। इस क्रम में इस वर्ष की परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। कक्षा-9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ओर से इसके लिए आवेदन किया गया था। वाराणसी के पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में हुई परीक्षा में वाराणसी और आसपास के जिलों के करीब 2000 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 10
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022: अशोका इंस्टीट्यूट से बाहर निकलते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
अशोका इंस्टीट्यूट में बने परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए बहुत से अभ्यर्थी सुबह सात बजे ही केंद्र पर पहुंच गए। वाराणसी के साथ ही चंदौली, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर आदि जिलों से छात्र पहुंचे। पंजीकृत 3700 परीक्षार्थियों में करीब 2000 ने परीक्षा दी।  विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष की जानकारी में कोई असुविधा न हो, इसके लिए परीक्षा केंद्र के गेट पर अनुक्रमांकवार कमरों की जानकारी का डिस्प्ले बोर्ड भी लगवाया गया था।


विज्ञापन

3 of 10
अशोका इंस्टीट्यूट में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला
अशोका इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन अमित मौर्य ने कहा कि  छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन कराना अमर उजाला का सराहनीय प्रयास है। इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। अशोका इंस्टीट्यूट की ओर से इस तरह के आयोजनों में हर संभव सहयोग किया जाएगा। 

4 of 10
गाजीपुर के आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के छावनी लाइन स्थित आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित हुई।  कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई परीक्षा में कुल पंजीकृत 2155 परीक्षार्थियों में 1543 उपस्थित हुए। सुबह नौ बजे से ही उनके केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। गेट पर सघन तलाशी एवं प्रवेश पत्र की जांच करने के बाद शिक्षकों की तरफ से उन्हें बारी-बारी से अंदर जाने दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 10
गाजीपुर के आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
परिसर में लगे बोर्ड पर अनुक्रमांक देखने के बाद परीक्षार्थियों ने निर्धारित कक्षों में प्रवेश किया। विद्यालय के शिक्षक छात्रों को कक्षों की जानकारी देकर उनका सहयोग करते रहे। निर्धारित समय पर कक्ष निरीक्षकों की तरफ से उन्हें प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट उपलब्ध कराई गई। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी ने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश पांडेय भी थे। 
विज्ञापन

6 of 10
सोनभद्र के संत कीनाराम महिला महाविद्याल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
अपने सपनों को उड़ान देने के लिए रविवार को सोनभद्र जिले के होनहारों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में हिस्सा लिया। अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी की स्मृति में दी जाने वाली इस छात्रवृत्ति के लिए जिले के 166 बच्चों ने आवेदन किया था। इसमें 110 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। संत कीनाराम महिला महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा के बाद परीक्षार्थी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

7 of 10
सोनभद्र के संत कीनाराम महिला महाविद्याल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
कक्षा-9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित परीक्षा के लिए सुबह से ही अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचने लगे थे। गेट पर तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश मिला। सीओ सदर राहुल पांडेय, राबर्ट्सगंज कोतवाल बालमुकुंद मिश्र ने सभी कमरों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षार्थियों की हौसलाफजाई करते हुए पूरी समझदारी के साथ उत्तर लिखने के लिए प्रेरित किया।  कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह परीक्षा की निगरानी करते रहे। 

8 of 10
आजमगढ़ हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले में अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 1276 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 702 विद्यार्थी शामिल हुए। जिले के दूरदराज इलाकों से आए विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा। परीक्षा में शामिल होने के लिए 1273 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। 

9 of 10
आजमगढ़ हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने 90 मिनट में 100 लघु उत्तरीय प्रश्नों के जवाब दिए। परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए गए। परीक्षा में जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के कक्ष 9 से 12वीं तक के अल्प आय वाले परिवारों के बच्चे शामिल रहे। वहीं विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव लगातार कक्षाओं में जाकर मानीटरिंग करते रहे। ओएमआर सीट सीलबंद कर वाराणसी भेज दी गई हैं।
विज्ञापन

10 of 10
आजमगढ़ हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 रविवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शुरु हुई। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। वह एक-एक कक्षों में जाकर गहनता से जांच भी की। उन्होंने परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अमर उजाला के इस पहल की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों के सपने को उड़ान मिलेगी। वह भविष्य में कुछ बेहतर करते हुए आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें