फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहेली बनी रमाकांत की मौत: छात्र ने पहले जहर खाया, फिर ब्लेड से रेता गला; दर्द न हुआ बर्दाश्त तो जीजा को की कॉल

Thu, 16 Oct 2025 06:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दुद्धी।

सार

परिजन घर पहुंचे तो रमाकांत लहूलुहान पड़ा था। तत्काल उसे सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉ. शाह आलम अंसारी ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 4
मृतक रमाकांड यादव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सोनभद्र स्थित विंढमगंज थाना क्षेत्र के घोरपा गांव में गुरुवार को आईटीआई के छात्र ने पहले सल्फॉस की गोलियां खा लीं। फिर ब्लेड से अपना गला रेत लिया। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मृतक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
मां-पिता दोनों गए थे काम पर
घोरपा गांव निवासी रमाकांत यादव (22) पुत्र जय कुमार यादव महुली स्थित एक निजी संस्थान से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार की वह सुबह नाश्ता करने के बाद घर में ही था। उसके पिता राजगीर मिस्त्री का काम करने कहीं गए थे और मां खेत में धान की कटाई कर रही थी। 
विज्ञापन

3 of 4
मृतक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
जीजा को फोन पर दी जानकारी
इसी बीच रमाकांत ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और सल्फॉस की छह गोलियां निगलने के बाद ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसने किसी तरह अपने जीजा को फोन कर घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन

4 of 4
इसी एंबुलेंस में गई रमाकांत यादव की जान - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस में गई जान
परिजन घर पहुंचे तो रमाकांत लहूलुहान पड़ा था। तत्काल उसे सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉ. शाह आलम अंसारी ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही युवक की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें