फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आकाश के साथ रानी बंदरिया की है पक्की दोस्ती; रोटी बेलने से लेकर बर्तन साफ करने तक... कराती है सभी काम

Mon, 30 Dec 2024 12:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

आकाश के साथ रानी बंदरिया की पक्की दोस्ती है। वह रोटी बेलने से लेकर बर्तन साफ करने तक घर के सभी काम कराती है। 
विज्ञापन
1 of 6
रोटी बेलती रानी बंदरिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
यूपी के रायबरेली में बंदरिया अपनी मालकिन के साथ घर का सारा काम कराती है। वह किचन में खाना बनवाती है। बर्तन साफ करती है। यानी इंसान की तरह हर काम करती है।  इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।   



मामला खागीपुर सड़वा गांव का है। यहां रानी बंदरिया ने आकाश के साथ घरेलू माहौल में सारे काम करना सीख लिए। इंसानों की तरह ही हर काम करती है। रानी रोटी बेलती है तो बर्तन भी साफ करती है। 
विज्ञापन

2 of 6
मसाला पीसती रानी बंदरिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
यही नहीं सिलबट्टे पर मसाला भी पीसती है। रानी को करतब और घरेलू काम करते देख हर किसी की आंख को चकाचौंध कर देती है। आकाश और रानी की दोस्ती के किस्से इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
खेलती रानी बंदरिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
घर के काम कराने के साथ ही रानी बंदरिया घर के लोगों के साथ खेलती है। उनके हाथ से खाना खाती है।  

4 of 6
बर्तन साफकरती रानी बंदरिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
रोटी बेलने और मासाला पीसने के अलावा रानी बंदरिया घर के बर्तन भी साफ कराती है। 
विज्ञापन

5 of 6
रानी बंदरिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
रानी बंदरिया मनुष्यों की तरह ही मोबाइल पर वीडियो देखने की भी शौकीन है। घर के काम करवाने के बाद वह मोबाइल पर वीडियो देखती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चे के साथ खेलती रानी बंदरिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
यही नहीं रानी बंदरिया इतनी समझदार है कि वह बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचाती है। बल्कि उनके साथ बैठकर खेलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें