सिद्धार्थनगर सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
सचिन पाल (13) के घर भी भयावह दृश्य था। घर के सामने भीड़ एकत्र थी। मौत की खबर सुनकर मां दुर्गावती, पिता कृपानाथ, बहन सोनी रोने-बिलखने लगीं। मृतक का एक भाई विपिन (11) है। सचिन अभी पढ़ रहा था, जबकि चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया निवासी गोरख प्रसाद (42) की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी अर्चना, पिता रामसहाय, बेटी रुपाली (16), ज्योति (14), महिमा (12) और बेटा दिव्यांश (11) आयुष (6) रोने-बिलखने लगे।