फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला... फिर खुद फांसी झूला युवक; लाशें देख कांप गए लोग, तस्वीरें हिला देंगी

Sat, 04 Jan 2025 01:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में युवक ने महिला को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बाग में जाकर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन
1 of 5
घटना के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
यूपी के श्रावस्ती में शनिवार को युवक ने पैसे के लेनदेन के विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी ने गांव के बाहर स्थित बाग में जाकर फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। 
 
घटना भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अमराहवा गांव की है। गांव निवासी संगीता सोनी (35) पत्नी राजू सोनी का गांव के ही छांगुर (40) पुत्र रामप्यारे से रुपए के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। विगत चार दिनों से दोनों में कहासुनी हो रही थी। 
विज्ञापन

2 of 5
घटना के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
सुबह राजू लक्ष्मनपुर मथुरा मार्ग स्थित गढ़ी चौराहा स्थित दुकान पर काम करने चला गया था। इसी बीच राजू के घर पहुंचे छांगुर का पैसे को लेकर संगीता से विवाद होने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
घटना के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
बात इतनी बढ़ी कि छांगुर ने कुल्हाड़ी से संगीता पर हमला कर दिया। इससे संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

4 of 5
घटना के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। जिसने गांव के बाहर स्थित बाग में फंदे से लटक कर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली व लक्ष्मणपुर चौकी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
ग्रामीणों के अनुसार किसी जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें