फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाशों का ढेर देख कांप गए लोग: पत्नी व तीन मासूमों को मार डाला, फिर मौत को लगाया गले; बाहरवाली का चक्कर बनी वजह

Fri, 14 Nov 2025 12:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में युवक ने पहले पत्नी व तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी। फिर खुद मौत को गले लगा लिया। बाहरवाली के चक्कर में वारदात को अंजाम देने की बात निकलकर सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 7
Shravasti News - फोटो : संवाद
यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार को युवक ने पत्नी व मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फंदे से लटककर जान दे दी। पांच दिन पहले ही वह मुंबई से लौटा था। ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम देने की चर्चा है। हालांकि असली कारण तो पुलिसिया जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

घटना इकौना थाना क्षेत्र के कैलासपुर ग्राम पंचायत के लियाकतपुरवा की है। गांव निवासी शमशूल हक के बेटे रोजअली (35), इसकी पत्नी साहनाज (30), बेटियां तबस्सुम (6) और गुलनाज (4) व बेटे मोइन (2) की मौत हुई है। लाशें देखकर हर कोई सहमा हुआ है। प्रथम दृष्टया पत्नी व बच्चों की हत्या के बाद रोजअली द्वारा सुसाइड करने का मामला लग रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
Shravasti News - फोटो : संवाद
बताया गया कि सुबह घर के लोग सो कर जगे तो रोजअली का कमरा बंद था। काफी देर होने के बाद भी अंदर से कोई हलचल न हुई। मां को चिंता हुई तो बेटी राबिया को देखने के लिए कहा। राबिया ने कमरे में झांककर देखा तो बेड पर लाशों का ढेर लगा था। 
विज्ञापन

3 of 7
जानकारी देती बहन राबिया - फोटो : संवाद
भैया-भाभी और तीन बच्चों की लाशें देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
 

4 of 7
Shravasti News - फोटो : संवाद
सूचना पर सीओ भारत पासवान, थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन

5 of 7
Shravasti News - फोटो : संवाद
मां ने बताया कि रोजअली परिवार के साथ मुंबई में रहता था। वह पांच दिन पहले ही पत्नी व बच्चों के साथ घर लौटा था। मां बिलखते हुए यही कहती रही कि मासूम बच्चों की क्या गलती थी, उन्हें किस बात की सजा मिली। उन्होंने तो अभी ठीक से दुनिया भी नहीं देखी थी। इससे पहले ही उनकी जान ले ली।  
विज्ञापन

6 of 7
Shravasti News - फोटो : संवाद
मां ने बताया कि काफी पहले बेटे-बहू में झगड़ा होता था, लेकिन इधर बेटे और बहू के बीच कोई विवाद भी नहीं था। सब कुछ ठीक चल रहा था। फिर अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया, समझ में नहीं आ रहा है। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसपी जांच करने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

एसपी बोले-आत्महत्या का मामला लग रहा

एसपी ने बताया, प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी और बच्चों की गला घोंटकर हत्या और फिर खुद फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। जांच में बच्चों के सांस न ले पाने से मौत की बात सामने आई है, जो गला दबाने या तकिए से मुंह दबाने से होता है। परिजनों के मुताबिक, पत्नी से मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था। कई अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें