फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सिस्टम का हाल: पूरे स्कूल में मात्र एक शिक्षक, वो भी नहीं आ रहे, बच्चों ने भी जाना छोड़ा

Tue, 16 Mar 2021 03:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
प्राथमिक विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
शामली के बाबरी क्षेत्र में रायपुर गांव के मजरा लाडोमजरी के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एकमात्र शिक्षक के लगातार गैरहाजिर रहने से ढाई माह स्कूल नहीं खुला है। बच्चों को बैग, जूते, स्वेटर आदि भी नहीं मिले हैं। छात्र शुरुआत में कई दिन तक स्कूल आए और ताला बंद देखकर लौट गए। अब उन्होंने आना ही बंद कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ग्रामीण ने दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव लाडोमजरी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में 32 छात्र पंजीकृत हैं। स्कूल में प्रधानाचार्य हितेश कुमार व शिक्षक अरविंद कुमार की तैनाती थी। कुछ समय पूर्व प्रधानाचार्य हितेश कुमार को एआरपी के पद पर तैनात कर दिया गया, जबकि दूसरे शिक्षक अरविंद कुमार को प्रधानाचार्य का चार्ज सौंप दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
ग्रामीण ने स्कूल के बारे में दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि करीब ढाई माह से अरविंद कुमार स्कूल नहीं आए हैं। इससे स्कूल पर ताला लटका रहता है। सोमवार को भी स्कूल में ताला लटका रहा। लगातार स्कूल बंद रहने से छात्र-छात्राओं ने आना ही बंद कर दिया है। 

4 of 5
महिला ने दी स्कूल के बारे में जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
गांव हिरनवाड़ा निवासी पंकज कुमार ने बताया कि मोहल्ले के सभी बच्चे एक मार्च से अन्य स्कूलों में जा रहे हैं। उनका पुत्र आदित्य भी इसी स्कूल में पढ़ता है लेकिन शिक्षक के नहीं आने से स्कूल नहीं खुल रहा। 

लाडोमजरी निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया उनका पुत्र अनिकेत कई दिनों तक सुबह को तैयार होकर स्कूल गया लेकिन ताला लगा होने पर लौट आता था। अब उसने स्कूल जाना ही बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कूल में लटका है ताला। - फोटो : अमर उजाला
लाडोमजरी निवासी महिला मंतलेश ने बताया उसकी पुत्री कक्षा पांच में है, लेकिन स्कूल नहीं खुलने से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। स्कूल से बैग, जूते, स्वेटर आदि भी नहीं मिले हैं। 

खंड शिक्षा अधिकारी संजय डबराल ने बताया कि विद्यालय में दूसरे अध्यापक की नियुक्ति के आदेश किए जा रहे हैं। मंगलवार से स्कूल में शिक्षण कार्य सुचारू हो जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें