फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं अधिकारी रंजना सिंह: एक गीत से सुर्खियों में आईं, फिर हुई ये बड़ी कार्रवाई, जानें आखिर क्यों गिरी गाज

Sat, 10 Jul 2021 09:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
शामली में खनन अधिकारी रंजना सिंह। - फोटो : Youtube
जय हो जिला शामली... गीत गाकर सुर्खियों में आईं डॉ. रंजना सिंह अब भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गई हैं। यही नहीं उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई भी हुई। रंजना सिंह ने यह गाना स्थानीय सिंगर गोविंद के साथ गाया था। इस गाने की शूटिंग भी शामली में हुई थी।

शामली जनपद में खनन में खेल की गाज आखिरकार खनन अधिकारी डॉ. रंजना सिंह पर गिर ही गई। उनके खिलाफ निलंबन और लखनऊ अटैच करने की संस्तुति शासन से की गई है। शामली में लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में रंजना सिंह विवादों में घिरी रहीं। उनका हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह व्यापारी दीपक बंसल को खनन का काम दिलाने की बात कह रही थी। इससे पहले ठेकेदार दीपक पन्नू ने खनन अधिकारी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। ठेकेदार का कहना था कि उस पर हाईवे पर मिट्टी डालने के ठेका था। एक अन्य ठेकेदार से हमसाज होकर खनन अधिकारी ने उसका उत्पीड़न किया। उसे मिट्टी खनन की अनुमति नहीं दी और उसके ट्रक पकड़ लिए गए। इसके चलते उसे ठेका छोड़ना पड़ा। बताया गया कि डॉक्टर रंजना सिंह मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली हैं। उनकी शादी बिजनौर में शादी हुई और करीब चार साल वे बिजनौर में भी तैनात रही हैं। अब वे शामली में पिछले एक साल से खनन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वे राजस्थान में भूवैज्ञानिक के पद पर तैनात थी।
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. रंजना सिंह। - फोटो : Youtube
यमुना में चल रहे रेत खनन को लेकर भी खान अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे। जिले से भी उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। इसके चलते भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक रोशन जैकब ने रंजना सिंह को निलंबित करने और लखनऊ अटैच करने की संस्तुति शासन से की है।
विज्ञापन

3 of 5
डॉ. रंजना सिंह। - फोटो : Youtube
अवैध खनन पर गिरी गाज, बांदा और शाहजहांपुर के अधिकारी भी शामिल
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश  की निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर-शामली, बांदा और शाहजहांपुर के खान अधिकारियों को निलंबित करने की संस्तुति की है। डॉ. जैकब का कहना है कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर ही हर काम होना चाहिए। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना हमारी जिम्मेदारी है।

4 of 5
डॉ. रंजना सिंह। - फोटो : amar ujala
जिन अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति की गई है, उनमें सहारनपुर के खनन अधिकारी आशीष कुमार, शामली और मुजफ्फरनगर की सहायक भूवैज्ञानिक एवं खनन अधिकारी डॉक्टर रंजना सिंह, बांदा के खनन अधिकारी सुभाष सिंह और शाहजहांपुर के खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन सिंह हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. रंजना सिंह। - फोटो : amar ujala
इनके बारे में प्राप्त फीडबैक और वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त भ्रष्टाचार की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इन्हें लखनऊ से सम्बद्ध किए जाने की भी संस्तुति की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें