फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगीराज में खूब दौड़ रहा बुलडोजर: शामली में अवैध कॉलोनी का सफाया, 25 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त, देखें तस्वीरें

Sat, 09 Apr 2022 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 7
शामली में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला। - फोटो : amar ujala
शामली जनपद में कैराना के गांव मन्ना माजरा के सामने कृषि भूमि पर काटी जा रही अनधिकृत कॉलोनी पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर नींव ध्वस्त करा दी। कैराना में पिछले चार दिन से बुलडोजर चलवाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने का कार्य जारी है। 

शुक्रवार को तहसीलदार प्रियंका जायसवाल राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ शामली रोड स्थित गांव मन्ना माजरा के सामने पहुंची। जहां पर पानीपत निवासी एक व्यक्ति की करीब 25 बीघा कृषि भूमि पर प्लाटिंग की जा रही थी। सभी प्लाटों की करीब तीन फीट ऊंची बाउंड्री की गई थी।
विज्ञापन

2 of 7
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala
तहसीलदार ने कॉलोनी पर मौके पर मिले प्रॉपर्टी डीलर राजू के बेटे से विकास प्राधिकरण से प्लाटिंग करने संबंधी अनुमति के कागज मांगे। वह कोई कागज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

3 of 7
शामली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
इस पर बुलडोजर से अवैध कॉलोनी के सभी प्लाटों की नींव व बाउंड्री को ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने बताया कि पिछले एक साल से हल्का लेखपाल यतेंद्र सिंह प्रॉपर्टी डीलर को अनुमति लेने को कहा था, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर इस पर ध्यान नहीं दिया। बुलडोजर चलवाकर अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया गया। प्राधिकरण के अधिकारी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा सकते हैं।

4 of 7
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala
अनधिकृत कब्जे के मामले में जाबिर मुखिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तालाब की चार बीघा और रिठान की करीब ढाई बीघा भूमि से गुरुवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर कब्जा मुक्त करा दिया था। मामले में आरोपी जाबिर मुखिया के खिलाफ हल्का लेखपाल की ओर से लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
शामली में चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala
इसके अलावा तहसील कोर्ट ने भी धारा 67 का मुकदमा दायर किया गया है। तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा। पुलिस की ओर अलग से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी।
विज्ञापन

6 of 7
शामली में बड़ी कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
ग्राम समाज की भूमि पर अनाधिकृत कब्जे की शिकायत
गांव गोगवान निवासी कौशर व जसवंत ने शुक्रवार को एसडीएम संदीप कुमार को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में खसरा नंबर 719 व 724 की सरकारी संपत्ति है। जमीन पर गांव के ही करीब एक दर्जन लोगों ने अनाधिकृत कब्जा कर निर्माण कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जानकारी लेते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने बताया कि जब उनके द्वारा ऐसा करने से मना किया गया तो उन्होंने उनके साथ गाली गलौज की। दोनों ग्रामीणों ने सरकारी भूमि की पैमाइश कराकर भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें