फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित बालियान हत्याकांड: पहली बार सामने आईं पत्नी सीमा, किए कई खुलासे; पुलिस के हाथ लगा हत्यारों का बड़ा सुराग

Fri, 28 Aug 2026 10:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शामली।

सार

सीमा ने भावुक होते हुए कहा कि हमें जल्द से जल्द इंसाफ चाहिए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वो कौन थे और कहां से आए थे। जिन लोगों ने मेरे पति की इस तरह हत्या की है, उन्हें भी तुरंत दंड मिलना चाहिए। मेरी मांग है कि उनका भी एनकाउंटर होना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने मेरे पति की जान ली है।
विज्ञापन
1 of 9
अंकित बालियान और उनकी पत्नी सीमा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद उनके परिवार में मातम पसरा है। इस दर्दनाक वारदात के बाद अंकित की पत्नी सीमा पहली बार मीडिया के सामने आई हैं। भारी मन से सीमा ने घटना से जुड़े कई अहम खुलासे किए और उन दावों की सच्चाई बताई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपने पति के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

2 of 9
Ankit Baliyan murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
'सब कुछ अचानक हुआ, 2022-23 में आई थी धमकी'
पत्नी सीमा ने बताया कि इस घटना से पहले उन्हें या उनके पति को हाल-फिलहाल में कोई धमकी भरा फोन नहीं आया था। उनके लिए यह वारदात बिल्कुल अप्रत्याशित थी। हालांकि, उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि साल 2022-23 में एक रॉन्ग नंबर से अंकित को धमकी भरा फोन जरूर आया था।

उस समय हरियाणा में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। तब परिवार ने इसे किसी की शरारत या मजाक समझकर ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था और उसके बाद से ऐसा कोई फोन नहीं आया था।
विज्ञापन

3 of 9
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वायरल पोस्ट और जिम विवाद के दावों को नकारा
सोशल मीडिया पर एक गैंग और गायक भूपेंद्र ढींगरा द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात सामने आई है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि जिम में झगड़ा और गाली-गलौज होने के कारण अंकित की हत्या की गई।

इस पर सीमा ने स्पष्ट रूप से इन दावों पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अगर जिम में ऐसा कोई भी विवाद या झगड़ा हुआ होता, तो अंकित उन्हें इस बारे में जरूर बताते। उन्हें नहीं लगता कि जिम में ऐसी कोई घटना हुई थी।

4 of 9
Shamli Haryanvi singer Ankit Balian - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पत्नी की मांग- हत्यारों का भी एनकाउंटर होना चाहिए
वारदात के 24 घंटे से भी अधिक बीत जाने के बाद भी आरोपियों की पहचान या गिरफ्तारी न होने से परिवार में रोष और निराशा है। सीमा ने भावुक होते हुए कहा कि हमें जल्द से जल्द इंसाफ चाहिए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वो कौन थे और कहां से आए थे। जिन लोगों ने मेरे पति की इस तरह हत्या की है, उन्हें भी तुरंत दंड मिलना चाहिए। मेरी मांग है कि उनका भी एनकाउंटर होना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने मेरे पति की जान ली है।
विज्ञापन

5 of 9
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच के अन्य अहम सुराग
भले ही परिवार इंसाफ का इंतजार कर रहा है, पुलिस की कई टीमें (एसटीएफ और क्राइम ब्रांच) तेजी से जांच में जुटी हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वारदात में हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटर भी शामिल थे। पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आशंका है कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी हरियाणा या दिल्ली की ओर भाग गए।
विज्ञापन

6 of 9
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा और दिल्ली में दबिश
हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस, एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गई हैं। शुक्रवार को टीमों ने शामली के अलावा हरियाणा के रोहतक, पानीपत और सोनीपत और दिल्ली के खजूरी खास समेत कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ के साथ उनके संपर्क और मोबाइल लोकेशन की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

7 of 9
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज से पहचान का प्रयास
पुलिस वारदात से पहले और बाद की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इसमें संदिग्धों के हुलिए और उनके आने-जाने के रास्तों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शूटर शामली कब पहुंचे, कहां ठहरे और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुए। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच में पता चला है कि हरियाणा के करनाल और पानीपत के शूटर भी घटना में शामिल थे। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

8 of 9
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गायक की लोकेशन कर्नाटक में
अंकित हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गायक भूपेंद्र ढींगरा की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था और इसे गाली का बदला बताया था। वह मूल रूप से गुरुग्राम का रहने वाला बताया गया है, जबकि उसकी वर्तमान लोकेशन कर्नाटक में मिलने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला भूपेंद्र वास्तव में हत्याकांड में शामिल है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वारदात के बाद आरोपी कर्नाटक की ओर तो नहीं भागे। पुलिस सभी संभावित ठिकानों और संपर्कों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

9 of 9
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद फोन पर दी ‘काम पूरा होने’ की जानकारी
सीसीटीवी फुटेज में हमलावर वारदात के बाद बैग लेकर मौके से आसानी से जाते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक हमलावर हत्या करने के बाद फोन पर किसी से बात करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। आशंका है कि वह फोन पर किसी को वारदात की जानकारी देते हुए ‘काम पूरा हो गया’ जैसी बात कह रहा था। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें