फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: डीयू से पढ़ीं, IAS बनने का था सपना, तीसरे प्रयास में पाई नौंवी रैंक, आस्था ने बताया सफलता का राज

Fri, 06 Mar 2026 06:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

UPSC Result 2025: शामली के कांधला कस्बे की आस्था जैन ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में 9वीं रैंक हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया। तीसरे प्रयास में उन्होंने आईएएस बनने का सपना पूरा किया।

विज्ञापन
1 of 6
आस्था जैन परिवार को मिठाई खिलाते हुए - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला कस्बे की रहने वाली आस्था जैन ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: कांधला की आस्था जैन ने यूपीएससी परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास, सेल्फ स्टडी से पाई सफलता

 
विज्ञापन

2 of 6
आस्था जैन के पिता - फोटो : अमर उजाला
आस्था जैन के पिता अजय जैन एक सामान्य व्यापारी हैं और नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास उनकी कन्फेक्शनरी की दुकान है। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है, जिनमें आस्था दूसरे नंबर की संतान हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आस्था जैन को यूपीएससी में मिली नौंवी रैंक - फोटो : अमर उजाला
तीसरे प्रयास में पूरा हुआ आईएएस बनने का सपना
आस्था जैन का सपना शुरू से ही आईएएस बनने का था। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यूपीएससी की तैयारी की। पहले प्रयास में उन्होंने 131वीं रैंक हासिल की, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद कैडर में आईपीएस प्रशिक्षण के लिए भेजा गया।

दूसरे प्रयास में उन्हें 186वीं रैंक मिली, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था। तीसरे प्रयास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में 9वीं रैंक हासिल कर अपना सपना साकार कर लिया।

4 of 6
आस्था जैन को यूपीएससी में मिली नौंवी रैंक - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय से की पढ़ाई
आस्था जैन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कांधला में ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शामली के स्कॉटिश स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने अपने परिवार को यूपीएससी का सपना बताया।

परिजनों ने उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय भेजा। वहां से उन्होंने बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई के साथ-साथ कुछ समय दिल्ली में कोचिंग भी ली।  
विज्ञापन

5 of 6
आस्था जैन को यूपीएससी में मिली नौंवी रैंक - फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट में भी किया था शानदार प्रदर्शन
आस्था जैन पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही हैं। वर्ष 2019 में स्कॉटिश स्कूल से इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए थे और देश में चौथा स्थान हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया था।

यह भी पढ़ें: UPSC CSE 2025 Result: मेरठ के तुषार ने हासिल की 395वीं रैंक, तीसरे प्रयास में पाई सफलता; भावुक हुए पिता 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आस्था जैन को यूपीएससी में मिली नौंवी रैंक - फोटो : अमर उजाला
सफलता पर परिवार और शहर में खुशी की लहर
यूपीएससी का परिणाम आने के समय आस्था जैन हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिए मौजूद हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार और कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। पिता अजय जैन खुशी से बाजार में मिठाई बांट रहे हैं, जबकि नगर के गणमान्य लोग और समाज के लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।

फोन पर बातचीत में आस्था जैन ने अपनी सफलता का श्रेय माता ममता जैन, पिता अजय जैन, बहनों आंचल और खुशी जैन, भाई सार्थक जैन तथा अपने गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें