फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चौकी के पास हुई मुठभेड़, महिला सिपाही से लूट समेत 34 मामलों में वांछित था महताब, दरोगा भी घायल

Fri, 26 Jun 2026 10:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

Shamli Police Encounter News: शामली के कांधला क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश महताब मारा गया। महिला सिपाही से लूट समेत 34 मामलों में वांछित महताब पर कई राज्यों में गंभीर मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ में एक दरोगा भी घायल हुए।
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस व महताब का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शामली। कांधला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खंद्रावली पुलिस चौकी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश महताब मारा गया। मुठभेड़ के दौरान कांधला थाने में तैनात दरोगा दीपचंद भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महताब का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कांबिंग अभियान चला रही है।

विज्ञापन

2 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि खंद्रावली पुलिस चौकी के पास कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश महताब गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दरोगा दीपचंद भी बदमाशों की गोली से घायल हो गए।

विज्ञापन

3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल पहुंचते ही महताब ने तोड़ा दम
पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने महताब को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर घायल दरोगा का उपचार जारी है। फरार हुए दूसरे बदमाश की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

4 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

महिला सिपाही से लूट समेत कई संगीन वारदातों में था वांछित 
पुलिस के अनुसार महताब ने एक मार्च को पानीपत में तैनात महिला सिपाही से सोने के कुंडल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा उसने आदर्श मंडी क्षेत्र में किसानों से लूट की घटना भी की थी। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन

5 of 6
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

34 मुकदमे दर्ज, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क 
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार महताब पर हत्या, लूट, डकैती सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में 34 मुकदमे दर्ज थे। वह शामली, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में भी सक्रिय था। पुलिस का दावा है कि वह अपने गिरोह का सरगना था और विभिन्न राज्यों में संगठित रूप से आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

मौके से हथियार और बाइक बरामद 
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल, एक 9 एमएम पिस्तौल तथा कई कारतूस बरामद किए हैं। फरार बदमाश की तलाश और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें