फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई तैनाती : कौन हैं यूपी के नए डीजीपी आईपीएस मुकुल गोयल, शामली से है खास नाता, जानें उनसे जुड़ी ये खास बातें

Wed, 30 Jun 2021 03:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

आईपीएस मुकुल गोयल के डीजीपी बनने की सूचना से शामली का सीना गर्व से फूल गया। दरअसल, मुकुल गोयल मूल रूप से शामली के बाशिंदे के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएस मुकुल गोयल के साथ पूर्व विधायक हरपाल सैनी - फोटो : amar ujala
आईपीएस मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद नियुक्त हो गए हैं। उनके डीजीपी बनने की सूचना से शामली का सीना गर्व से फूल गया। दरअसल, मुकुल गोयल मूल रूप से शामली के रहने वाले हैं। 

वहीं बुधवार को शामली में यह खबर सुनते ही कि मुकुल गोयल को पुलिस विभाग के मुखिया पद पर नियुक्त किया गया है। इससे उनके परिवार सहित पूरे शहर में खुशी और जश्न का माहौल हो गया। परिवार में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। लोगों का कहना था कि शामली के लाल ने प्रदेश में जिले का नाम ऊंचा किया है।  

आईपीएस मुकुल गोयल की पैदाइश शामली की है। शामली के मोहल्ला लाजपतराय शिवमूर्ति निवासी स्व. महेंद्र कुमार गोयल के पुत्र मुकुल गोयल का जन्म दो फरवरी 1964 को शामली में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शामली में हुई। यहां की गलियों में उनका बचपन बीता। उनके पिता झारखंड के धनबाद जिले में किसी कंपनी में इंजीनियर थे। इसलिए उनकी शिक्षा धनबाद और उसके बाद जयपुर में हुई। दिल्ली से उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन

2 of 6
शादी समारोह में परिवार के साथ आईपीएस मुकुल गोयल। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि मुकुल गोयल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं, साथ ही उन्होंने एमबीए की शिक्षा प्राप्त की। 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल 1991 में सीनियर स्केल प्राप्त कर एसएसपी बने। इसके बाद वर्ष 2004 में डीआईजी पद पर प्रोन्नत हुए और 2008 में आईजी बने। उनके डीजीपी पद पर आसीन होने की सूचना से शामली में खुशी का माहौल बन गया था।
विज्ञापन

3 of 6
शादी समारोह में परिवार के साथ आईपीएस मुकुल गोयल। - फोटो : amar ujala
मुकुल गोयल के चाचा अरुण गोयल ने बताया कि जब उन्हें डीजीपी बनने की सूचना मिली तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। उन्होंने बताया कि उनके बाबा मनोहर बजाज के नाम से पूरे परिवार को जाना जाता है। चाची पूनम गोयल व भाभी मीनू गोयल ने कहा कि मुकुल गोयल बहुत सरल स्वभाव के हैं और शुरू से ही होनहार हैं।

4 of 6
भतीजे की शादी में शामिल हुए थे आईपीएस मुकुल गोयल। - फोटो : amar ujala
चचेरे भाई विकास गोयल ने बताया कि उनके डीजीपी बनने की सूचना पर बहुत खुशी हुई लेकिन, कुछ देर बाद पता चला कि अभी डीजीपी पद के लिए नाम की घोषणा नहीं हुई है। उनका कहना है कि इस खुशी के लिए परिवार को इंतजार कर रहा था। शाम को उनके डीजीपी बनाए जाने की खबर से परिवार खुशी से झूम उठा। मुकुल गोयल के भाई हितेश गोयल दिल्ली में सरकारी विभाग में उच्च पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएस मुकुल गोयल के चाचा। - फोटो : amar ujala
परिवार से रखते हैं पूरा लगाव
आईपीएस मुकुल गोयल के चाचा अरुण गोयल, अशोक गोयल और राकेश कुमार की शिव चौक पर कपड़े की दुकान है। अरुण गोयल ने बताया कि मुकुल गोयल का परिवार से पूरा लगाव रहता है। परिवार में होने वाले कार्यक्रम में वह शामिल होते रहते हैं। 2017 में भतीजे वैभव की शादी में शामली आए थे। वे बताते हैं कि शामली आने के दौरान वह अक्सर दुकान पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खुशी मनाते परिजन। - फोटो : amar ujala
मेरठ में 16 महीने एसएसपी रहे मुकुल गोयल
1987 बेंच के आईपीएस मुकुल गोयल मेरठ में 16 महीने एसएसपी रहे। इस दौरान इनका कार्यकाल बेहतर रहा और उन्होंने कई सराहनीय कार्य भी किए। बताया गया कि अपने बेहतर कुशल व्यवहार के चलते मेरठ के कई लोग आज भी मुकुल गोयल से जुड़े हुए हैं। उनके साथ पुरानी कुछ फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया। मुकुल गोयल मेरठ में पांच मई 2002 से 24 सितंबर 2003 तक एसएसपी मेरठ रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें