फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत: मैदान खचाखच, गलियां और सड़कें जाम, तस्वीरों में देखें शामली का हाल

Fri, 05 Feb 2021 06:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली में महापंचायत शुक्रवार को जब शुरू हुई तो भैंसवाल गांव को आने वाले तीनों रास्ते जाम हो गए। किसानों की भीड़ इतनी थी कि पुलिस को सुरक्षा के लिए गांव और आसपास के चौराहों को छावनी में तब्दील करना पड़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
महापंचायत में पहुंचे सैकड़ों किसान - फोटो : अमर उजाला
महापंचायत में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के पहुंचने का समय दोपहर एक बजे निर्धारित था, लेकिन गांव में सुबह दस बजे से ही भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर, गाड़ियों व बाइकों आदि से पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर एक बजे महापंचायत का मैदान खचाखच भरा हुआ था। वहीं भैंसवाल गांव के अंदर की गलियों में भीड़ के कारण पांव रखने की भी जगह नहीं मिली।
विज्ञापन

3 of 5
महापंचायत में पहुंचे जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
भैंसवाल गांव में दाखिल होने के तीन प्रमुख मार्ग थानाभवन, शामली से वाया मालैंडी व गढ़ीपुख्ता हैं। जब पंचायत का समय हुआ तो इन तीनों ही मार्गों पर सिर्फ किसान नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं भैंसवाल गांव में प्रवेश पाने के लिए किसानों और नेताओं को भी एक-एक घंटे तक सड़कों पर जाम से जूझना पड़ा।

4 of 5
महापंचायत में मंच पर बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद
महापंचायत मैदान से लेकर भैंसवाल गांव व आसपास के क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद नजर आई। भैंसवाल आने वाले सभी मार्गों पर पड़ने वाले चौराहों, तिराहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के अलावा आरपीएफ व पीएसी की कई टुकड़ियों को भी मौके पर तैनात किया गया था। पंचायत मैदान से बाहर निकलने वाले सभी तीनों रास्तों पर एंबुलेंस की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शामली में महापंचायत में किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महापंचायत खत्म होने के बाद लग गया जाम
शाम पौने चार बजे महापंचायत समाप्त होने के बाद तीनों मार्गों पर जाम लग गया। लोगों को जाम से निकालने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। बावजूद इसके ट्रैफिक सामान्य होने में शाम के पांच बज गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें