फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में बोले जयंत चौधरी, किसानों को राजनीति में खींचनी होगी लक्ष्मण रेखा

Fri, 05 Feb 2021 07:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
मंच पर किसानों के साथ बैठे जयंच चौधरी - फोटो : अमर उजाला
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने गन्ना मूल्य बकाया पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा को उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र थानाभवन में घेरने की कोशिश की। कहा कि जो सरकार आपको भाव नहीं दे रही, उसे आने वाले चुनाव में भाव मत देना। शामली जिले में किसानों का 650 करोड़ रुपया बकाया है। किसानों को राजनीति में लक्ष्मण रेखा खींचनी होगी।
विज्ञापन

2 of 5
महापंचायत में मंच पर बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
शामली के गांव भैंसवाल में किसान पंचायत के दौरान भाषण के अंतिम चरण में जयंत चौधरी ने गन्ने का मुद्दा उठाया। कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में गन्ने का मुद्दा उठाया गया था। इस मुद्दे पर जीतने वाले भुगतान नहीं करा रहे हैं। उन्होंने गन्ना मंत्री सुरेश राणा का नाम लेकर कहा कि उनके जिले में भी किसानों का भुगतान नहीं हो रहा। प्रदेश में 14 हजार करोड़ का बकाया है। राणाजी इसका भुगतान तो करा देते। 
विज्ञापन

3 of 5
महापंचायत में पहुंचे जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
किसानों से कहा कि जो सरकार भाव नहीं दे रही उसे तुम भाव मत देना। यह राजनीति से ही होगा। किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों का साथ है लेकिन राजनीति में भी लक्ष्मणरेखा खींचनी होगी। 

4 of 5
महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जो किसानों के साथ नहीं है चुनाव में उनके बक्से भरने का काम नहीं करोगे। हर जिले में भाजपा के कार्यालय बनाए जा रहे हैं। अब मंदिर के नाम पर पैसा इकट्ठा करने में लगे हैं। किसानों को जो गन्ने का भाव नहीं मिल रहा है वह पहले ही भाजपा कार्यालयों और मंदिर के लिए दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महापंचायत में मंच पर बैठे जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सात फरवरी अमरोहा पहुंचने का आह्वान
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सात फरवरी को अमरोहा में होने वाली पंचायत में लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि मुजफ्फरनगर, बड़ौत और बिजनौर के बाद जिस तरह लोग भैंसवाल में उठे हैं उसी तरह अमरोहा में भी पहुंचे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें