शामली में पिता ने चार बच्चों संग की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
शिफा, नायशा और आयान की तलाश जारी
रविवार सुबह सात बजे से प्राइवेट गोताखोरों व पीएसी की फल्ड यूनिट ने फिर से सर्च अभियान शुरू किया। करीब 12 किलोमीटर दूर इस्सोपुरटील तक मोटर बोट के सहारे यमुना में सलमान व उसके बच्चों की तलाश की गई। करीब 46 घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे इस्सोपुर टील के पास से गोताखोरों ने 12 वर्षीय महक के शव को बरामद कर लिया। इसके एक घंटे बाद ही टांडा पुल के पास से सलमान के शव को भी बरामद कर लिया गया। अन्य तीन बच्चों शिफा, नायशा और आयान की तलाश देर शाम तक की गई, लेकिन उनका अभी पता नहीं चल सका। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सलमान व महक का शव मिल गया है। अन्य तीन बच्चों की तलाश की जा रही है।