फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों संग आत्महत्या: 46 घंटे बाद 12 KM दूर बेटी संग मिली सलमान की लाश, तीन मासूमों के शव अब भी यमुना में

Mon, 06 Oct 2025 11:40 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कैराना (शामली)।

सार

कैराना जनपद शामली में पिता ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या करने की घटना शायद पहली है। वीडियो देखने के बाद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। हर कोई इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 8
चार बच्चों संग कूदे सलमान की लाश बेटी संग मिली - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की बेवफाई से आहत सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ शुक्रवार को यमुना के पुराने पुल से कूदकर आत्महत्या की थी। घटना के 46 घंटे बाद रविवार को गोताखोरों की तलाश के दौरान कैराना से 12 किलोमीटर दूर सलमान व उसकी बेटी महक का शव मिल गया है। अन्य तीन बच्चों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

2 of 8
कैराना में चार बच्चों संग यमुना में कूदा पिता - फोटो : अमर उजाला
शनिवार से चल रहा तलाश अभियान
कस्बे के मोहल्ला खैलकला निवासी सलमान अपनी तीन बेटियों व एक बेटे के साथ शुक्रवार दोपहर को पुराने पुल से यमुना में कूद गया था। शनिवार सुबह घटना का पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके अलावा अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर प्राइवेट गोताखोरों और पीएसी की सहायता से सलमान व उसके बच्चों की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाया था। शनिवार रात तक भी यमुना में किसी का पता नहीं चल पाने पर अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन

3 of 8
शामली में पिता ने चार बच्चों संग की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
शिफा, नायशा और आयान की तलाश जारी
रविवार सुबह सात बजे से प्राइवेट गोताखोरों व पीएसी की फल्ड यूनिट ने फिर से सर्च अभियान शुरू किया। करीब 12 किलोमीटर दूर इस्सोपुरटील तक मोटर बोट के सहारे यमुना में सलमान व उसके बच्चों की तलाश की गई। करीब 46 घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे इस्सोपुर टील के पास से गोताखोरों ने 12 वर्षीय महक के शव को बरामद कर लिया। इसके एक घंटे बाद ही टांडा पुल के पास से सलमान के शव को भी बरामद कर लिया गया। अन्य तीन बच्चों शिफा, नायशा और आयान की तलाश देर शाम तक की गई, लेकिन उनका अभी पता नहीं चल सका। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सलमान व महक का शव मिल गया है। अन्य तीन बच्चों की तलाश की जा रही है।

4 of 8
सलमान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी की बेवफाई से आहत होकर चार बच्चों संग यमुना में कूदा था सलमान
बीते गुरुवार को मोहल्ला खैलकला निवासी 38 वर्षीय सलमान व उसकी पत्नी खुशनुमा के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पत्नी की बेवफाई से आहत होकर शुक्रवार दोपहर सलमान अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूद गया था। यमुना में कूदने से पहले सलमान ने तीन वीडियो बना कर अपनी बहन गुलिस्ता को भेजी थी। वीडियो में सलमान रोते हुए अपनी व अपने बच्चों की मौत के लिए अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को जिम्मेदार बता रहा था। शनिवार सुबह परिजनों को पता चला था कि सलमान ने यमुना पुल से कूद कर बच्चों सहित आत्म हत्या कर ली है। इसके बाद गोताखोरों ने सलमान व बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

5 of 8
खुदकुशी से पहले बच्चों के साथ वीडियो में बयां किया दर्द - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो देख लोग नहीं रोक पा रहे आंसू
कैराना जनपद शामली में पिता ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या करने की घटना शायद पहली है। वीडियो देखने के बाद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। हर कोई इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
सलमान के बच्चों की तलाश करती टीम, मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पानी में अधिक समय तक रहने के कारण फूल गए थे शव
यमुना नदी में मिले सलमान व महक के शव पानी में अधिक समय तक रहने के कारण फूल गए थे। दोनों की जीभ व आंखें बाहर निकली हुई थीं। शवों को देखकर परिजनों में गम का माहौल बन गया। परिजन शवों को देख रोने बिलखने लगे। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

7 of 8
सलमान और उसके बच्चों की तलाश जारी, मौके पर मौजूद महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति व बच्चों की मौत के बाद भी नहीं पसीजा निर्दयी मां का दिल
वैसे तो कुदरत ने मां एक ऐसा शब्द बनाया था, जिसके आंचल में मासूम को सारे जहां की खुशियों के साथ ही हर तरह से सुरक्षा मिल जाती है। मां अपने बच्चे पर आने वाली मुसीबत के समय अपनी जान पर खेल जाती है। इस दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। सलमान की पत्नी का इस घटना के बाद भी दिल नहीं पसीजा। वह अपने पति व बच्ची के शव मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

8 of 8
यमुना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक माह में पुल से कूदकर आत्महत्या की तीसरी घटना
पिछले महीने छह सितंबर को हरियाणा के जनपद सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव पंचवटी निवासी आयुर्वेद के छात्र हिमांशु ने यमुना के पुराने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। हिमांशु का शव आठ दिन बाद छपरौली के पास से यमुना नदी से बरामद हुआ था। 14 दिन पहले भी दोपहर में अज्ञात युवक ने यमुना नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी। अज्ञात युवक का शव अभी तक नहीं मिला। करीब 10 दिन पहले भी क्षेत्र के एक गांव का युवक अपनी पत्नी से लड़कर यमुना नदी में कूदने के लिए आया था लेकिन समय रहते पुलिस ने उसको पकड़ लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें