फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर हादसा: टूट गया परिवार, पिता-पुत्र के शव देख बिलख उठे परिजन, हर किसी आंखे नम, तस्वीरें

Tue, 05 Jan 2021 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 8
पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में हुए हादसे में मारे गए पिता-पुत्र के शव सोमवार सुबह शामली में उनके घर लाए गए। शव देखकर परिजन लिपटकर बिलख उठे। दोनों की अर्थी एक साथ उठीं तो मोहल्ले और शहर के लोगों की आंखें नम हो गईं। दिल्ली रोड स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल में पिता-पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

2 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शामली के मोहल्ला दयानंदनगर गली नंबर नौ के मूल निवासी विनोद कुमार (50) और उनके इकलौते पुत्र अक्षय (25) की रविवार को मुरादनगर में श्मशान घाट पर अचानक गिरे लिंटर के मलबे में दबने से मौत हो गई थी। रविवार शाम को दोनों की हादसे में मौत होने की सूचना पहुंची तो पूरे मोहल्ले में शोक छा गया था। 
विज्ञापन

3 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं सोमवार सुबह करीब चार बजे पिता-पुत्र के शव शामली लाए गए। विनोद कुमार के पिता मदनलाल हृदय रोगी होने के कारण दोनों के शव घर से पहले ही रोके गए थे। करीब साढ़े आठ बजे दोनों शव घर ले जाए गए, तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाएं, पुरुष छोटे से लेकर बड़े सभी लोग शवों से लिपटकर बिलख उठे।

4 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को रोते बिलखते देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। कुछ ही देर बाद शव यात्रा शुरू हुई। शव यात्रा में मोहल्ला दयानंद नगर समेत शहर के लोगों की भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन

5 of 8
पिता-पुत्र की एक साथ अर्थी उठीं - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड स्थित श्मशान घाट पर अलग-अलग चिता पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक विनोद के छोटे भाई अरुण कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन

6 of 8
पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मौके पर सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डॉ. विपिन कौशिक, अनुराग शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

7 of 8
एक साथ उठीं पिता-पुत्र की अर्थी - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने पीड़ित परिजनों को बंधाया ढांढस
सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने दयानंद नगर मोहल्ले में मृतक विनोद कुमार के आवास पर पहुंचकर घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया और अपनी तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। शाम के समय भाजपा नेता अजय संगल, निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय आदि ने भी उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

8 of 8
एक साथ उठीं पिता-पुत्र की अर्थी - फोटो : अमर उजाला
दो परिवारों पर टूटा गम का पहाड़ 
मुरादनगर हादसे में मारे गए मोहल्ला दयानंदनगर निवासी अक्षय कुमार की शादी करीब 14 माह पहले इसी मोहल्ले के निवासी राजेंद्र सिंह की बेटी कोमल के साथ हुई थी। अक्षय के परिवार के साथ कोमल के परिवार पर भी गम का पहाड़ टूट गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें