फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचा ढाई फीट का अजीम, हर चेहरे पर मुस्कान छोड़ गए राहुल गांधी, तस्वीरें हैं खास

Fri, 06 Jan 2023 12:37 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 8
राहुल की यात्रा में पहुंचा अजीम मंसूरी। - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को शामली के एलम कस्बे से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। वहीं इस दौरान राहुल की यात्रा में ढाई फीट का अजीम मंसूरी भी पहुंचा।

बताया गया कि करीब 11 घंटे में यात्रा यूपी से हरियाणा जिले में प्रवेश कर गई। भीषण सर्दी में राहुल गांधी जहां से भी गुजरे, वहीं लोगों के चेहरों पर मुस्कान छोड़ गए।
विज्ञापन

2 of 8
राहुल गांधी यात्रा अपडेट। - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी से मुलाकात की हसरत ज्यादातर लोगों के दिल में ही रह गई। ऊंचा गांव में विश्राम के दौरान उन्होंने कुछ लोगों से मुलाकात की, लेकिन बड़ी संख्या में लोग उनके नजदीक जाने की जुगत में लगे रहे। 
विज्ञापन

3 of 8
राहुल गांधी यात्रा अपडेट। - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके इर्द-गिर्द सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। जेड प्लस सिक्योरिटी के सुरक्षा कवच में राहुल गांधी तेज गति से चलते जा रहे थे। इस दौरान आम नेता तो दूर की बात कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी उनके पास फटक नहीं पाए। 

4 of 8
राहुल गांधी यात्रा अपडेट। - फोटो : amar ujala
जिले के कई पार्टी पदाधिकारी भी राहुल गांधी से मुलाकात नहीं कर पाए। राहुल गांधी की एक झलक देखने को ग्रामीण बेताब दिखाई दिए। सड़क किनारे और घर की छत पर बच्चे, बूढ़े और जवान राहुल गांधी को देखने के लिए घंटों तक भीषण ठंड में इंतजार करते दिखाई दिए। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी रहीं।
विज्ञापन

5 of 8
राहुल गांधी यात्रा अपडेट। - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी तेजी से लोगों का अभिवादन करते हुए बढ़ते जा रहे थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, प्रदेशाध्यक्ष ब्रजपाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ लल्लू, डोली शर्मा, सुप्रिया श्रीनेत समेत कुछ नेताओं की पहुंच राहुल गांधी तक रही। 
विज्ञापन

6 of 8
राहुल गांधी यात्रा अपडेट। - फोटो : amar ujala
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने ऊंचा गांव में करीब छह घंटे तक विश्राम किया। भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए क्षेत्र के हजारों लोग पैदल ही ऊंचा गांव जा रहे थे। 
विज्ञापन

7 of 8
राहुल गांधी यात्रा अपडेट। - फोटो : amar ujala
ढाई फुट का अजीम मंसूरी भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचा
वहीं अपने निकाह के लिए पूरे क्षेत्र में चर्चाओं में आया ढाई फुट का अजीम मंसूरी भी दोपहर करीब 2:30 बजे  भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए पैदल ही कैराना से ऊंचा गांव तक पहुंचा। 
विज्ञापन

8 of 8
राहुल गांधी यात्रा अपडेट। - फोटो : amar ujala
अजीम मंसूरी ने बताया कि उसकी इच्छा राहुल गांधी से मिलने की थी लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे नहीं मिलने दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें