फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष धर्मांतरण: चेन्नई, अंडमान-निकोबार से मौलानाओं के खातों में पहुंची फंडिंग, धर्मांतरण कराने का पूरा नेटवर्क

Sun, 05 Jul 2026 03:24 PM IST
Mohd Mustakim महबूब अली, शामली

सार

Shamli News: शामली के दवा व्यापारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक ने धर्मांतरण कर लिया था, हालांकि कुछ दिन पहले उसने सनातन धर्म में वापसी कर ली। इसी मामले से जुड़े लोगों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
आयुष मलिक - फोटो : अमर उजाला
शहर के चर्चित आयुष धर्मांतरण प्रकरण की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। प्रकरण में वांछित चल रहे हकीम मौलाना इरफान और मौलाना मनव्वर के संपर्क पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलावा चेन्नई व अंडमान-निकोबार तक जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस की जांच में इरफान के बैंक खाते में इन स्थानों से रकम आई हैं। जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि यह रकम किसने भेजी, उसका उद्देश्य क्या था और क्या इसका संबंध धर्मांतरण से जुड़े किसी बड़े नेटवर्क से है।
 
विज्ञापन

2 of 7
आयुष मलिक और चांदनी। - फोटो : अमर उजाला
शहर के नानूपुरा निवासी हकीम मौलाना इरफान और मौलाना मनव्वर के संपर्क में आयुष काफी समय से था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इरफान हकीमी की आड़ में दिल्ली के कुछ लोगों के संपर्क में रहता था और आयुष को भी कई बार अपने साथ वहां ले गया और उसका धर्मांतरण के लिए ब्रेनवॉश किया गया।
विज्ञापन

3 of 7
आयुष मलिक - फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया कि इरफान और मनव्वर चेन्नई तथा अंडमान-निकोबार भी जाते रहे हैं। पुलिस का दावा है कि मौलाना इरफान के खाते में चेन्नई और अंडमान-निकोबार से 10 से अधिक बार रकम भेजी गई। अब इन लेनदेन की बैंकिंग डिटेल, खाताधारकों और रकम भेजने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि दिल्ली, चेन्नई और अंडमान-निकोबार के कुछ लोग इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसियां इन कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ करने में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार हर दो-तीन महीने में गिरोह से जुड़े लोगों का दिल्ली, चेन्नई और अंडमान-निकोबार तक आना-जाना रहता था।
 

4 of 7
परिजनों से आशीर्वाद लेता आयुष मलिक - फोटो : वीडियो ग्रैब
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में इरफान के खाते में बाहरी राज्यों से रकम आने की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
आयुष मलिक - फोटो : वीडियो ग्रैब
चांदनी की डायरी से भी मिल रहे सुराग
पुलिस के हाथ आरोपी चांदनी की एक डायरी भी लगी है, जिसमें आयुष से जुड़ी कई बातें लिखी होने की बात सामने आई है। डायरी में एक जगह उल्लेख है कि एक दिन आयुष ने नमाज नहीं पढ़ी थी, जिस पर मौलाना ने उसे फटकार लगाई थी। पुलिस अब डायरी में दर्ज अन्य बिंदुओं के आधार पर गिरोह के संभावित सदस्यों और संपर्कों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि डायरी इस पूरे प्रकरण में एक अहम कड़ी साबित हो सकती है।
 
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी चांदनी कुरैशीआरोपी चांदनी कुरैशी
हकीम की आड़ पर पुलिस का फोकस
पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुछ लोग हकीम या इलाज के नाम पर युवाओं को अपने संपर्क में लाकर धीरे-धीरे उन पर प्रभाव बनाते थे। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस अब हकीमी की आड़ में सक्रिय लोगों और उनके नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चांदनी कुरैशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है आयुष धर्मांतरण प्रकरण
चार जून को बघरा स्थित साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने आयुष के धर्मांतरण का मुद्दा उठाया था। इसके बाद दवा कारोबारी देवराज मलिक की तहरीर पर शहर कोतवाली में युवती चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी, भाई समेत परिवार के आठ लोगों और तीन मौलानाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने चांदनी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया था। आयुष ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है।

ये भी देखें...
UP: शौहर ने दिया तीन तलाक, हलाला की आड़ में जेठ ने किया दुष्कर्म, जबरन बनाता रहा संबंध, फिर बनाया बंधक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें