फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड: 'मुझे हाथ-पांव में बेड़ियां डालकर ले जाए पुलिस', गैंगस्टर को एनकाउंटर का डर; कोर्ट में अर्जी

Wed, 02 Sep 2026 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश के आरोपी करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू ने कोर्ट में अर्जी देकर फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताई है। आरोपी ने यूपी लाए जाने के दौरान बेड़ियों में भेजे जाने और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
1 of 5
गैंगस्टर राकेश कादियान, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश रचने का आरोपी बनाए गए करनाल जेल में बंद हरियाणा के गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। आरोपी ने आशंका जताई है कि पूछताछ के लिए उत्तर प्रदेश लाए जाने के दौरान यूपी पुलिस उसका फर्जी एनकाउंटर कर सकती है। उसने अदालत से मांग की है कि उसे बेड़ियों में जकड़कर यूपी भेजा जाए।
 
विज्ञापन

2 of 5
अंकित बालियान - फोटो : सोशल मीडिया
पिस्टल छीनकर भागने की कहानी बनाए जाने की जताई आशंका
आरोपी की ओर से दाखिल अर्जी में कहा गया है कि पूछताछ के दौरान पुलिस यह दर्शा सकती है कि उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद मुठभेड़ में उसे मार गिराने की बात कही जा सकती है। इसी आशंका का हवाला देते हुए उसने अदालत से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

3 of 5
अंकित बालियान की तेरहवीं आज - फोटो : अमर उजाला
शामली पुलिस बी वारंट लेकर लेना चाहती है कस्टडी
शामली पुलिस ने राकेश उर्फ पंपू का बी वारंट लेकर उसे अपनी कस्टडी में लेने की मांग की है। पुलिस अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में उसकी भूमिका की जांच के लिए उससे पूछताछ करना चाहती है।

4 of 5
अंकित हत्याकांड - फोटो : अंकित हत्याकांड
आरोपी ने अर्जी में अपनी सुरक्षा की मांग की
राकेश उर्फ पंपू ने अदालत में दाखिल अर्जी में यूपी लाए जाने के दौरान अपनी सुरक्षा की मांग की है। उसका कहना है कि उसे आशंका है कि पुलिस की हिरासत में उसके साथ ऐसी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कर रही साजिश में भूमिका की जांच
अंकित बालियान हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस राकेश उर्फ पंपू से पूछताछ करना चाहती है। इसी सिलसिले में उसे करनाल जेल से उत्तर प्रदेश लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब उसकी ओर से दाखिल सुरक्षा संबंधी अर्जी पर अदालत में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें