Ayush Malik Conversion Probe: शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आयुष के घर से डायरी, दो मोबाइल, उर्दू पर्चे, चाकू और मौलाना की तस्वीर बरामद हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शामली जनपद के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण की जांच में पुलिस के हाथ कई नए सुराग लगे हैं। आयुष के घर से बरामद डायरी, दो मोबाइल फोन, एक चाकू, उर्दू में लिखे दो पर्चे और एक मौलाना की तस्वीर ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामग्री की गहन पड़ताल की जा रही है और इससे पूरे नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
आयुष मलिक, उससे बरामद मौलाना की तस्वीर, मोबाइल, चाकू और डायरी में लिखा नोट।
- फोटो : अमर उजाला
डायरी में लिखा मिला-'मैं एक मिशन पर हूं'
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बरामद डायरी में 'मैं एक मिशन पर हूं' लिखा मिला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का दावा है कि यह आरोपी मौलाना इरफान के कहने पर लिखा गया था। फिलहाल डायरी की प्रत्येक प्रविष्टि की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका संबंध मामले से किस प्रकार जुड़ता है।
उर्दू के पर्चे और मौलाना की तस्वीर भी मिली
जांच के दौरान उर्दू में लिखे दो पर्चे भी बरामद हुए हैं, जिन पर 'अजीमुश्शान इजलास-ए-आम' लिखा है। इनमें आठ फरवरी को प्रस्तावित एक धार्मिक आयोजन का उल्लेख किया गया है।
इसके अलावा डायरी से नानूपुरा निवासी मौलाना इरफान की एक तस्वीर भी मिली है। पुलिस इस सामग्री की सत्यता और उसके मामले से संबंध की जांच कर रही है।
4 of 7
पूजा करते हुए आयुष मलिक।
- फोटो : अमर उजाला
दो मोबाइल और चाकू की भी हो रही जांच
पुलिस ने आयुष के घर से दो मोबाइल फोन और एक चाकू भी बरामद किया है। अधिकारियों के अनुसार मोबाइल फोन के डिजिटल डेटा की जांच कर संपर्कों और गतिविधियों का पता लगाया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चाकू कहां से आया और उसके पास रखने का उद्देश्य क्या था।
विज्ञापन
5 of 7
आयुष मलिक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मौलाना इरफान की तलाश में कई राज्यों में दबिश
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वांछित आरोपी मौलाना इरफान की तलाश में दिल्ली सहित कई स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान धर्मांतरण से जुड़े कथित नेटवर्क के बारे में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं और अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
आयुष मलिक की बिना दाढ़ी वाली फोटो, जो वायरल हो रही है।
- फोटो : अमर उजाला
मौलाना अय्यूब के नाम का निमंत्रण पत्र भी मिला
जांच के दौरान मौलाना अय्यूब के नाम का एक निमंत्रण पत्र भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार यह निमंत्रण दिल्ली बस अड्डा क्षेत्र स्थित एक मदरसे में आठ फरवरी को प्रस्तावित जलसे से संबंधित बताया जा रहा है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मौलाना अय्यूब कौन हैं, यह निमंत्रण पत्र आयुष तक कैसे पहुंचा और क्या वह उस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। साथ ही आयुष के संपर्क में रहे लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।
जांच के बाद ही होगा खुलासा
पुलिस का कहना है कि बरामद सभी सामग्री की फोरेंसिक और तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही मामले में अंतिम निष्कर्ष और आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।