फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood in UP: शाहजहांपुर में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची रामगंगा, गंगा में भी उफान, पानी से घिरी जिंदगानी

Tue, 12 Aug 2025 04:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में रामगंगा और गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार का रामगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई। इससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।बाढ़ के कारण जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर यातायात दूसरे दिन भी बंद रहा। 
विज्ञापन
1 of 5
बाढ़ के पानी से घिरा गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगा और रामगंगा नदियों के जलस्तर में मंगलवार को भी वृद्धि जारी रही। शाहजहांपुर जिले के डबरी घाट पर रामगंगाा खतरे के निशान से आठ सेमी ऊपर पहुंच गई। इस वजह से जलालाबाद के कोला घाट से लेकर अल्हागंज क्षेत्र तक नदी के किनारे बसे दो दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ से घिर गए हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी घरों की चौखट तक पहुंच गया। कलान के भैंसार बांध पर गंगा खतरे के निशान से सिर्फ दो सेमी नीचे है। इस कारण गंगा के किनारे बसे कलान और मिर्जापुर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव टापू बन गए हैं। 

यह भी पढ़ें- बाढ़ बनी मुसीबत: जलालाबाद-शमशाबाद मार्ग पर तीन फुट पानी... स्टेट हाईवे बंद, बचाव कार्यों के लिए मोटरबोट लगी
 
विज्ञापन

2 of 5
गांव में पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अल्हागंज क्षेत्र में रामगंगा की बाढ़ से ठिंगरी, गोरा महुआ, दहेना, सुगसुगी, साईपुर, चौरसिया, रामपुर, वजीरपुर बंजर, बानपुर, भरतौली, रत्नापुर, बेलाखेड़ा, कुंडरी, रमापुर बझेड़ा आदि गांव घिर गए हैं। रमापुर बझेढ़ा गांव के अंदर पानी पहुंच जाने से ग्रामीणों ने गृहस्थी का जरूरी सामान समेत पशु सुरक्षित सथानों पर पहुंचाने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बाढ़ के पानी से फसलें डूबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाढ़ के पानी से डूबी फसलें 
बाढ़ से नदी के तटवर्ती खेतों की फसलें भी जलमग्न हो चुकी हैं, जिससे किसान बहुत परेशान हैं। परौर क्षेत्र के नारायणनगर पश्चिमी और मोहनपुर में रामगंगा से भूमि कटान हो रहा है। जलालाबाद क्षेत्र में कोला, कसारी खुर्द, कसारी बुजुर्ग, सिठौली, मझरा, रैपुरा आदि गांवों के लोग रामगंगा की बाढ़ से पूरी तरह घिर गए हैं। 
 

4 of 5
प्रशासन ने बचाव कार्यों के लिए मोटरबोट लगाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त
कलान से लेकर मिर्जापुर क्षेत्र तक करीब दो दर्जन गांवों में गंगा की बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गंगा के तट पर बसे इस्लामनगर, आजादनगर, कमतरी, चितार आदि आधा दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग बाढ़ में डूब गए हैं। प्रशासन ने बचाव कार्यों के लिए मोटरबोट लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जलालाबाद-शमशाबाद मार्ग पर बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टेट हाईवे पर यातायात बंद 
पानी के तेज बहाव के कारण जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे और मिर्जापुर-जरियनपुर-ढाई घाट मार्ग पर मंगलवार को दूसरे दिन भी आवागमन प्रतिबंधित रहा। इस बीच, रेडक्रॉस सोसाइटी ने प्रशासन से बाढ़ आपदा एवं राहत कार्यों में सहयोग का हाथ बढ़ाया है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. विजय जौहरी ने इस बारे में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से भेंट कर उन्हें पत्र सौंपा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें