गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्मित हवाई पट्टी का निरीक्षण करते वायु सेना व प्रशासन के अधिकारी
- फोटो : विभाग
निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव चमरपुर कलां से खंडहर गांव के बीच पांच किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है, जिसमें साढ़े तीन किलोमीटर का रनवे शामिल है। 36 मीटर चौड़ाई की इस हवाई पट्टी को सीमेंट व कंक्रीट से तैयार किया गया है। इस क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर दस-दस फुट अतिरिक्त जमीन अधिग्रहित की गई है।