फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' की दावत: बहन के प्रेमी को मारने के लिए किराये पर लिया कमरा, फिर की खौफनाक वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2023 03:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 5
हत्यारोपी दोनों भाई - फोटो : अमर उजाला
बदायूं जिले के थाना उसहैत के रेभानगर गांव निवासी लकड़ी ठेकेदार मुकीम हत्याकांड का शाहजहांपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। कलान में किराये पर कमरा लेकर मुकीम को बहाने से बुलाया। उसे पहले दावत खिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। बाद में शव को लखनपुर गांव की पुलिया के पास फेंक दिया था। प्रेम-प्रसंग में हुए हत्याकांड में पुलिस ने मुकीम की प्रेमिका के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनपुर गांव की पुलिया के पास 14 जनवरी को दोपहर में एक युवक का शव पड़ा मिला था। कलान पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शव का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी शिनाख्त लकड़ी ठेकेदार मुकीम के रूप में हुई थी। एसपी एस. आनंद ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या होने की बात प्रकाश में आई थी।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतक मुकीम के पिता सलीम शाह की तहरीर के आधार पर संजीव और उसके भाई पवन के अलावा विनय गुप्ता उर्फ बिन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर रात इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने दबिश देकर मौर्या ढाबे के पास से संजीव और पवन निवासी वार्ड नंबर दो थाना उसहैत जिला बदायूं, हाल निवासी रुकनपुर थाना कलान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। 

4 of 5
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मुकीम का संजीव और पवन की बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के मना करने के बाद भी मुकीम नहीं माना। एसपी एस. आनंद ने बताया कि मुकीम को रास्ते से हटाने के लिए रुकनपुर गांव में किराए पर कमरा लिया। इसके बाद मुकीम को बहाने से बुलाया। दावत खिलाने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके जूते और तार को जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिया के पास मिला था शव - फोटो : अमर उजाला

शादी में जाने के बहाने मांगी बाइक

हत्या के बाद शव को फेंकने के लिए प्रयोग की गई बाइक आरोपियों ने गांव के ही एक व्यक्ति से मांगी थी। उससे शादी में जाने की बात कहकर बाइक ली थी। शव को लखनपुर पुलिया के पास फेंकने के बाद दोनों लौट आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें