फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कहीं पिंजरे में बैठकर तो कहीं भैंसागाड़ी पर निकले 'लाट साहब', तस्वीरों में देखें होली के अनोखे रंग

Thu, 05 Mar 2026 05:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में होली के दिन परंपरा के अनूठे रंग बिखरे। शहर में छोटे और बड़े लाट साहब के जुलूस निकाले गए। उधर, कांट में पिंजरे में लाट साहब को बैठाकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाया। जूते-चप्पलों से लाट साहब का स्वागत किया। देखें लाट साहब के जुलूस की तस्वीरें  
विज्ञापन
1 of 8
होली पर निकाला गया लाट साहब का जुलूस - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर में होली पर उड़ते गुलाल और रंगों की बौछार के बीच छोटे और बड़े लाट साहब का जुलूस निकाला गया। लाट साहब का जूते-चप्पल और झाड़ू से स्वागत किया गया। सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए। बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे से लाट साहब पैदल कूंचा लाला से निकाले गए। वहां से फूलमती मंदिर में माथा टेकने के बाद सराफा बाजार में भैंसागाड़ी पर सवार हुए। लाट साहब की भैंसागाड़ी को अर्धसैनिक बल ने रस्सी से कवर कर बढ़ाया। जुलूस चौक कोतवाली पहुंचा। जहां उनका सलामी व उपहार देकर स्वागत किया गया। इसके बाद जुलूस चौक, किला, केरुगंज, छाया कुआं, अंटा चौराहा, खिरनीबाग, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पर पहुंचा। 

मंदिर में लाट साहब ने शीश झुकाया। लाट साहब के माथे पर तिलक लगाया गया। उसने जय श्रीराम का जयघोष भी लगाया। इसके बाद शहीद पार्क के सामने से एसपी कॉलेज होते हुए जुलूस पंखी चौराहा से सदर बाजार, घंटाघर, चौक कोतवाली के गेट से होते हुए सेठ कालीचरन मार्ग से बंगला सरोदी में समाप्त हुआ। लाट साहब का रास्ते में कई जगह पर रंग-गुलाल और जूते-चप्पलों से तो हुलियारों का कई स्थानों पर फूलों की वर्षाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

2 of 8
कड़ी सुरक्षा के निकला जुलूस - फोटो : संवाद
हुड़दंगियों को लाठी फटकार कर शांत किया
बड़े लाट साहब के जुलूस के दौरान बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास हुड़दंगियों ने माहौल को खराब करने का प्रयास किया। उनके हुड़दंग को देखकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस व अर्धसैनिक बल ने लाठी फटकार कर माहौल को शांत किया।
विज्ञापन

3 of 8
अफसरों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा - फोटो : संवाद
मंडलायुक्त व आईजी रेंज भी पहुंचे
लाट साहब के जुलूस के चलते मंडलायुक्त व आईजी रेंज भी पहुंचे। उन्होंने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इससे पहले एसपी राजेश द्विवेदी ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जुलूस के दौरान कंट्रोल रूम से डीएम-एसपी निगाह बनाए रहे।
 

4 of 8
जुलूस पर हुरियारों ने बरसाया रंग - फोटो : संवाद
छोटे लाट साहब के जुलूस में रही कड़ी सुरक्षा
छोटे लाट साहब का जुलूस पुलिस बल और आरएएफ कंपनी की निगरानी में निकाला गया। एहतियात के तौर पर धर्मस्थलों को तिरपाल से ढका गया था। वहीं संवेदनशील स्थानों पर बल्लियां लगाकर रास्ते को बंद किया गया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लाट साहब का जुलूस मोहल्ला सराय काइयां से शुरू हुआ। सैकड़ों की संख्या में लोग जुलूस के पीछे चल रहे थे। इस बार पुलिस ने ट्रॉली के चारों ओर रस्सी से घेरा बना रखा था। 
 
विज्ञापन

5 of 8
कड़ी सुरक्षा में निकाल गया जुलूस - फोटो : संवाद
छोटे लाट साहब का जुलूस सराय काइयां से शुरू होकर पक्का पुल, दलेलगंज, पुत्तू लाल चौराहा, गढ़ी गाड़ीपुरा होते हुए आरसी मिशन थाने में आकर समाप्त हो गया। जलालनगर बजरिया से निकलने वाला लाट साहब के जुलूस में हुरियाराें ने खूब नृत्य किया। रोजा के बरमौला अर्जुनपुर में भी लाट साहब को ठेली पर बैठाकर निकाला गया। लोगों ने उन्हें नजराना भी दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
पिंजरे में बैठे लाट साहब - फोटो : संवाद
पिंजरे में बैठाकर निकाले गए लाट साहब
होलिका दहन के बाद मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी स्थित प्राचीन शिव मंदिर से लाट साहब को भैंसागाड़ी पर बंधे पिंजरे में बैठाकर निकाला गया। जुलूस कई मार्गों से होते हुए अपने तयशुदा स्थान पर समाप्त हुआ। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने कोतवाली परिसर में लाट साहब का मिठाई खिलाकर आदर सत्कार किया गया। इस दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने होली खेली और बधाई दी। लोगों ने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया। लालू पंडित, पंडित योगेश शर्मा, गोविंद पांडे, रजनीश कश्यप, बिरजू मिश्रा, अजीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

7 of 8
खच्चर पर बैठे लाट साहब - फोटो : संवाद
बड़ागांव में खच्चर पर बैठकर निकले लाट साहब
पुवायां के गांव बड़ागांव में खच्चर पर बैठाकर बैंडबाजों के साथ लाट साहब का जुलूस निकाला गया। महिलाओं ने छतों से लाट साहब और साथ में चल रहे लोगों पर बाल्टियों से रंग फेंका। जुलूस पूरे गांव में घूमकर मजीदापुर रोड ठाकुरद्वारा में पहुंच कर समापन हुआ। सीओ प्रवीण मलिक, बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय, पुवायां इंस्पेक्टर रवि करन सिंह भी मौजूद रहे। बड़ागांव चौकी प्रभारी साक्षी त्यागी ने लाट साहब को सलामी दी। उधर गांव नाहिल में बृहस्पतिवार को रंग खेला गया। नाहिल में एक दिन बाद रंग खेले जाने की परंपरा है।
विज्ञापन

8 of 8
घोड़े पर सवार होकर निकले लाट साहब - फोटो : संवाद
घोड़े पर निकले लाट साहब
मिर्जापुर में हुरियारों के साथ लाट साहब का जुलूस निकाला गया। घोड़े पर सवार होकर लाट साहब निकले। व्यापारियों ने दुकान के सामने लाट साहब का रंगों की बौछार से स्वागत किया। थाने में लाट साहब को सलामी दी गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें