शाहजहांपुर में पुवायां मार्ग पर 132 केवी पैना उपकेंद्र के सामने बच्चूलाल की झोपड़ी में सोमवार दोपहर करीब दो बजे कूड़े से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते-देखते गृहस्थी का सारा सामान आग में खाक हो गया। लपटों के आगे बेबस परिवारवाले रोते-बिलखते रहे। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।
सोमवार को दोपहर कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी मजदूरी करने वाले बच्चूलाल की झोपड़ी पर गिर गई। कुछ ही देर में झोपड़ी लपटों में घिर गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवारवालों को झोपड़ी से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला।