फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laat Sahab: जूतामार होली से पहले 'लाट साहब' की खातिरदारी, चिकन-मटन के साथ दारू का भी इंतजाम

Sat, 23 Mar 2024 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 6
लाट साहब का जुलूस - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले जुलूस की तैयारियां पूरी होने के साथ मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आने के बाद लाट साहब की खातिरदारी शुरू हो गई। उनके लिए चिकन-मटन के साथ दारू का इंतजाम भी किया गया। लाट साहब ने इनाम के तौर पर नकदी के अतिरिक्त जींस, शर्ट और स्पोर्ट्स शू की मांग की है। इसकी खरीदारी भी उन्हें करा दी गई है।

चौक से निकलने वाले जुलूस में लाट साहब बनने के लिए तीन युवक आयोजकों के संपर्क में आए थे। इसमें एक स्थानीय और दो बाहरी थे। आयोजकों ने रामपुर के युवक को लाट साहब बनने के लिए तय कर लिया था। आयोजक संजय वर्मा बताते हैं कि कपड़ों व अन्य मांगों की पूर्ति के लिए खरीदारी करा दी गई है। वहीं दूसरी ओर सराय काइयां से निकलने वाले छोटे लाट साहब की तलाश भी पूरी हो गई। छोटे साहब बरेली के फरीदपुर से आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
लाट साहब का जुलूस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाई, भैंसागाड़ी पर खर्च होंगे 31 हजार
गत वर्षों में भैंसागाड़ी पर लाट साहब को बैठाकर पीछे चलने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रंग का इंतजाम रहता था। लाट साहब के ऊपर छतों से गीला रंग फेंके जाने के चलते सड़क भीगी होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ब्रेक लगाने पर फिसल जाती थी। ऐसे में भीड़ में हादसा होने का डर रहता है। इस बार आयोजकों ने 31 हजार रुपये खर्च कर दो भैंसागाड़ी का इंतजाम किया है।
विज्ञापन

3 of 6
लाट साहब का जुलूस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मार्ग पर पड़े ईंट व पत्थर हटवाएं
होली पर्व और रमजान माह को ध्यान में रखकर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने सफाई व्यवस्था एवं लाट साहब के जुलूस मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने दलेलगंज में निरीक्षण कर सफाई की स्थिति को देखा और वहां उपस्थित रहकर सफाई कार्य कराया। 
 

4 of 6
लाट साहब - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा व समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को प्रत्येक वार्ड में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही एंटीलार्वा छिड़काव, फॉगिंग कार्य कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने सरायकाइयां में निकलने वाले छोटे लाट साहब के जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर ईट, पत्थर, रोड़ा, कंकरीट आदि हटवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

5 of 6
लाट साहब जुलूस। - फोटो : अमर उजाला
सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए जुलूस रूट के धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढक दिया गया। वहीं, थाने से लेकर चौकी तक पीस कमेटी की बैठकें कर दोनों समुदायों के लोगों के बीच वार्ता कराई। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि गड़बड़ी की आशंका के चलते 70 हजार लोगों को पाबंद किया। जबकि 319 लोगों को जिला बदर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस अधिकारियों ने किया रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला
छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस को देखते हुए ड्रोन कैमरों से निगहबानी की जाएगी। इसके लिए छह कैमरों को लगाया है। इसके अतिरिक्त 400 कैमरे भी लगाए गए। सुरक्षा की दृष्टि से 13 सीओ, 800 होमगार्ड, आरएएफ व पीएसी को लगाया जाएगा। शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में जुलूस के रास्ते पर रूट मार्च किया। अर्द्धसैनिक बल के साथ निकले अधिकारियों ने लोगों से संवाद भी कायम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें