फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बाढ़: राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचा पानी, मरीजों को किया गया शिफ्ट; कॉलोनियां जलमग्न

Fri, 05 Sep 2025 02:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कई कॉलोनियों में पानी भर गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी पानी पहुंच गया। बाढ़ को देखते हुए गंभीर मरीजों को ऊपर की मंजिलों में शिफ्ट किया गया है। कुछ मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
1 of 6
ककरा रोड पर बह रहा बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर में गर्रा और खन्नौत नदी उफान पर बह रही हैं। दोनों नदियों की बाढ़ से शहर में हालात बिगड़ने लगे हैं। बाढ़ का पानी आबादी में घुस गया है। सुभाषनगर, लोधीपुर और अब्दुलागंज में बृहस्पतिवार को ही पानी पहुंच गया। बाढ़ के चलते लोगों ने अपना सामान छतों पर रख दिया है। कुछ लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए। शुक्रवार को बाढ़ का पानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी पहुंचने लगा। ग्राउंड फ्लोर पर बने वार्डों में भर्ती मरीजों को ऊपर की मंजिलों पर शिफ्ट किया गया है। जिन मरीजों की हालत में सुधार है, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। गंभीर मरीजों को रखा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बाढ़ का कहर: शहर से लेकर गांवों तक पानी, नौ साल के बालक की मौत...युवक बहा; तस्वीरों में देखें हाल
 
विज्ञापन

2 of 6
मेडिकल कॉलेज में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भावलखेड़ा अस्पताल में शिफ्ट किए जा सकते हैं मरीज 
बाढ़ के मद्देनजर सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार से वार्ता की। मेडिकल कॉलेज में पानी भरने की स्थिति में मरीजों को भावलखेड़ा अस्पताल में शिफ्ट करने की योजना बनाई है ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी मंजिल पर शिफ्ट की गईं मशीनें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मशीनें दूसरी मंजिल पर कीं शिफ्ट  
प्रशासन की टीम लगातार नदी के पास वाले क्षेत्र में एनाउंसमेंट कर रही है। पिछली बार राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी पानी भर गया था। करोड़ों की मशीनें खराब हो गईं थीं। मरीजों को अस्थायी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था। उन हालात को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से ही प्राचार्य के निर्देश पर मशीनों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है। स्टॉफ को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

4 of 6
ककरा रोड पर बह रहा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पानी के तेज बहाव के कारण ककरा रोड बंद कर दिया गया है। इस रोड पर शुक्रवार दोपहर दो बजे तक दो फुट तक पानी बह रहा था। हालांकि लोग फिर भी जान जोखिम में डालकर निकल रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
लोधीपुरा में बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कंट्रोल रूम संचालित
जनपद में बाढ़ की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए डीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम संचालित है। इसका नम्बर-05842-220018, 462754, 351037, 351038 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उफान पर बह रही गर्रा नदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवकाश पर रोक
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि जिले में लगभग सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पास है। ऐसी स्थिति में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों चाहे वे नियमित, संविदा या आउटसोर्सिंग पर कार्यरत हों, के अवकाश पर 14 सितंबर तक रोक रहेगी। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अपनी तैनाती स्थल को नहीं छोड़ेगा।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें