Shahjahanpur Teacher Death News: शिक्षिका चारू की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, मृतका के पति मयंक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि प्रसव के दौरान चारू के दो बार ऑपरेशन किए गए थे।
विज्ञापन
1 of 8
शिक्षिका चारू की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में प्रसव के बाद शिक्षिका चारू आहूजा की मौत के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल, ब्रजदीप अस्पताल की डॉ. दीपा सक्सेना, डॉ. पाठक व एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ चौक कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के पति मयंक चड्ढा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद सांस उखड़ने के साथ पत्नी के असहनीय दर्द होने लगा। उसकी मौत होने के बाद भी बताया नहीं गया। चार बजे दोबारा से ऑपरेशन कर दिया। खून के नाम पर परिजनों को दौड़ाते रहे। शिक्षिका के पिता मुकेश आहूजा ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर चारू को ब्रजदीप नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद पुत्री को जन्म दिया। चारू को दिनभर शौच की दिक्कत रही। पूरे मामले में डॉ. दीपा सक्सेना लापरवाही करती रहीं।
विज्ञापन
2 of 8
शिक्षिका की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मरीज को डॉ. पाठक और डॉ. पवन अग्रवाल व अन्य डॉक्टरों के साथ आईसीयू में रखा गया। हालत बिगड़ने पर डॉ. दीपा स्वयं एंबुलेंस से कमला नर्सिंग होम में लेकर आईं। डॉ. दीपा कोई बीमारी नहीं होने का बहाना बनाती रहीं। वहीं, इस मामले में पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की।
विस्तार से जानते हैं पूरा मामला
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मोहनगंज बाडूजई द्वितीय निवासी चारू आहूजा पुवायां के कंपोजिट स्कूल में सहायक शिक्षिका थीं। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें परिजनों ने कच्चा कटरा मोड़ स्थित ब्रजदीप नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। वहां ऑपरेशन के बाद शिक्षिका ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उनकी मौत हो गई।
4 of 8
मृतका के पति मयंक चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
पति मयंक चड्ढा के अनुसार, नर्सिंग होम में उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई। डॉक्टरों ने सही से ऑपरेशन नहीं किया। बाद में मरीज की हालत खराब होने पर कमला नर्सिंग होम में वेंटिलेटर होने की बात कहते हुए रेफर कर दिया गया। रात करीब नौ बजे चारू की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
शिक्षिका की मौत के बाद अस्पताल में जुटे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
चारू की मौत के बाद परिजनों ने आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल के कमला नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डॉ. पवन अग्रवाल ने बताया कि मरीज की हालत काफी गंभीर थी। इलाज में लापरवाही की बात गलत है।
विज्ञापन
6 of 8
अस्पताल में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शुरू की जांच
एफआईआर में डॉ. पाठक के साथ एक अन्य डॉक्टर का भी जिक्र है, पर उनके नाम नहीं लिखे हैं। पुलिस जांच कर रही है कि ये दोनों डॉक्टर उसी अस्पताल में कार्य करते हैं या किसी अन्य अस्पताल से इन्हें बुलाया गया था।
विज्ञापन
7 of 8
मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. पवन अग्रवाल ने क्या कहा
वरिष्ठ फिजिशियन व आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल ने बताया कि रात नौ बजे मरीज को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए लाया गया था। उसकी हृदय गति बंद होने पर तत्काल उसे वेंटिलेटर पर लिया गया। कॉर्डियक मसाज कर हृदयगति को पुन: चालू करने में सफलता मिल गई। परिजनों को बताया था कि मरीज की हालत के मद्देनजर शीघ्र ही बाहर किसी अच्छे सेंटर पर ले जाएं। रिश्तेदारों की सहमति से एंबुलेंस में शिफ्ट करने के लिए नीचे लाया गया।
मरीज एंबुलेंस में पहुंच पाती, तब तक परिजन किसी अस्पताल के स्टाफ को ले आए और अस्पताल परिसर में इलाज शुरू करा दिया। उसने जो दवा मांगी, वह उपलब्ध करा दी गई। लगभग आधा-पौन घंटे के बाद उसने मरीज को दोबारा आईसीयू में ले जाने की सलाह दी। डॉ. अग्रवाल के मुताबिक, उसी समय मरीज को कॉर्डियक मॉनीटर से देखा तो हृदय गति बंद हो चुकी थी। इसी वजह से उन्होंने उसे तत्काल मृत घोषित कर दिया। सारी कार्रवाई सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड में है।