फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरे लड़ाकू विमान... देशभक्ति ने भरी उड़ान; देखें रफ्तार, रोमांच और जोश की तस्वीरें

Sat, 03 May 2025 11:48 AM IST
मुकेश कुमार आशीष त्रिपाठी, संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Ganga Expressway News: शाहजहांपुर के जलालाबाद में शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर वायुसेना ने शक्ति प्रदर्शन किया। लड़ाकू विमानों की रफ्तार देख लोग रोमांच और जोश से भर गए। लोगों ने वंदेभारतम और भारत माता की जय के नारे लगाए। 
विज्ञापन
1 of 8
गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ एयर शो - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के जलालाबाद में शुक्रवार को आंधी-बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की रफ्तार ने लोगों को रोमांच से भर दिया। वायुसेना के शौर्य प्रदर्शन ने लोगों में देशभक्ति का ऐसा संचार किया कि हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदेमातरम के नारों से आसमान गूंज उठा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सीमा पर चल रहे तनाव का असर भी एयर शो के दौरान नजर आया। भारतीय वायुसेना की ताकत देखकर लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के खूब नारे लगाए। काकोरी एक्शन केस के अमर बलिदानी रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां के नाम से पहचान रखने वाला शाहजहांपुर शुक्रवार को ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बना।

यह भी पढ़ें- वायुसेना ने रचा कीर्तिमान: गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग, देश में पहली बार हुआ ऐसा
 
विज्ञापन

2 of 8
बच्चों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
वायुसेना के बहुप्रतीक्षित एयर शो का गवाह बनने की ललक लिए शुक्रवार सुबह दस बजे से ही लोगों का जमावड़ा गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के आसपास लगने लगा था। कतारबद्ध स्कूली बच्चों के साथ मौजूद  लोग लड़ाकू विमानों की राह ताक रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 8
उड़ान भरता वायुसेना का विमान - फोटो : अमर उजाला
मौसम खराब होने पर कार्यक्रम करीब एक घंटे आगे बढ़ा, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। जैसे ही दर्शक दीर्घा के दाहिनी ओर से पहला सैन्य परिवहन विमान एएन-32 नजर आया तो लोगों का जोश चरम पर पहुंच गया। भारत माता की जय-वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के बीच विमान ने 3.50 किमी लंबी हवाई पट्टी की सतह को छुआ।

4 of 8
उड़ान भरता लड़ाकू विमान - फोटो : अमर उजाला
जब राफेल, मिराज, सुखोई, मिग-29 आदि विमानों की गर्जना हुई तो लोग गर्व से सिर उठाकर सैल्यूट करते नजर आए। पहली बार लड़ाकू विमान को करीब से देखकर स्कूली बच्चे रोमांच से भर गए। 
विज्ञापन

5 of 8
गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरे वायुसेना के विमान - फोटो : अमर उजाला
ऐसे चला शो
  • 12:41 बजे सैन्य परिवहन विमान एएन-32 आकाश में नजर आया। पांच मिनट बाद विमान नीचे उतरा। इसके बाद 1:08 बजे विमान ने टेकऑफ किया। 
  • 1:29 बजे सी-130 जे हरक्यूलिस विमान नीचे उतरा और फिर उड़ान भरी। 
  • 1:41 बजे फाइटर प्लेन जगुआर ने हवाई पट्टी को छूते हुए वापस उड़ान भरी।  
  • 5-5 मिनट के अंतराल पर सुखोई-30, मिग-29 और राफेल लड़ाकू विमान उड़ान भरते रहे। 
  • 2:15 बजे एमआई-17 वी-5 हेलिकॉप्टर से सेना के जवान रस्सी के सहारे नीचे उतरे। 
  • 2:30 बजे एयर शो का समापन हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
लड़ाकू विमानों की कराई गई नाइट लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
रात में 40 मिनट तक हुआ अभ्यास 
शुक्रवार रात में गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों ने करीब 40 मिनट तक अभ्यास किया। लड़ाकू विमान हवाई पट्टी को छूते हुए निकले। इस दौरान पूरे एक्सप्रेसवे के साथ ही आसपास के गांवों में भी बिजली आपूर्ति बंद रही।  
 
विज्ञापन

7 of 8
गंगा एक्सप्रेसवे पर हुई नाइट लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
दिन में अभ्यास के बाद शाम सात से रात दस बजे तक लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग कराई जानी थी। समय में परिवर्तन किया गया और रात करीब 09:25 पर अभ्यास शुरू हुआ। एक के बाद एक लड़ाकू विमान उड़ान भरकर हवाई पट्टी के थोड़ा ऊपर से होते हुए गुजरने शुरू हुए। हर दो-तीन मिनट में एक लड़ाकू विमान उड़ान भरता रहा। रात 10:05 मिनट पर एमआई-17 हेलिकॉप्टर गड़गड़ाना शुरू हुआ।
विज्ञापन

8 of 8
उड़ान भरता लड़ाकू विमान - फोटो : अमर उजाला
हेलिकॉप्टर की उड़ान के साथ नाइट लैंडिंग का अभ्यास पूरा हुआ। इस दौरान पूरे इलाके की बिजली बंद रखी गई। अभ्यास के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। रात में भी वायुसेना के विमानों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग खेत और सड़क पर मौजूद नजर आए। कुछ लोगों ने फोन में वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें