मेडिकल कॉलेज में भर्ती मासूम बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार की रहने वाली है महिला
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि बच्ची के माता-पिता का पता चल गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन पर कार्रवाई की जाएगी। चाइल्डलाइन और सीडब्ल्यूसी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस की जांच में पता चला है कि बच्ची को जन्म देने वाली महिला थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में जन्म के बाद सोमवार दोपहर को अस्पताल से छुट्टी कराकर प्रसूता घर चली गई थी, लेकिन सोमवार को बच्ची को उसकी नानी और दादी लेकर निर्माणाधीन नगर निगम पास उसे लावारिस छोड़ने पहुंची थीं।