संभल की जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मौके पर पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात रहे और ड्रोन से निगरानी की गई। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस बीच सत्यव्रत पुलिस चौकी का निरीक्षण कर जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
संभल जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पीएसी और आरएएफ के जवान मुस्तैद किए गए। ड्रोन से भी निगरानी की गई। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मुस्तैदी बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एहतियाती तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाती है। सभी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की लगातार अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 7
संभल जामा मस्जिद में नमाज
- फोटो : pti
मालूम हो 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। उसके बाद से ही जामा मस्जिद पर गार्द के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती चल रही है। अधिकारी भी हर समय भ्रमणशील रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
संभल जामा मस्जिद में नमाज
- फोटो : संवाद
सत्यव्रत पुलिस चौकी का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे एसपी
जामा मस्जिद के नजदीक निर्माण की गई सत्यव्रत पुलिस चौकी का निरीक्षण करने के लिए एसपी पहुंचे। उन्होंने पहली और दूसरी मंजिल पर हुए निर्माण कार्य को देखा। साथ ही एएसपी श्रीश्चंद्र को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि इस महीने में ही निर्माण कार्य के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
4 of 7
संभल जामा मस्जिद में नमाज
- फोटो : संवाद
इसके बाद स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी। एसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। निगरानी के लिए इस पुलिस चौकी के भवन पर टावर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
संभल जामा मस्जिद में नमाज
- फोटो : संवाद
बवाल से प्रभावित रहे क्षेत्रों में लगेंगे कैमरे
संभल। बवाल के समय हिंसा से प्रभावित रहे क्षेत्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से कराने का निर्णय लिया गया है। नगर पालिका दो करोड़ रुपये खर्च कर 60 से ज्यादा स्थानों पर यह कैमरे लगाएगी। इन कैमरों को लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। इसी महीने में ही यह कैमरे लगाए जा सकते हैं। इन कैमरों का कंट्रोल रूम एएसपी कार्यालय में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
संभल हिंसा
- फोटो : संवाद
थानों से भी निगरानी करने की व्यवस्था रहेगी। नगर पालिका के ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे, पीटीजेड और एएनपीआर कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए संभल कोतवाली और नखासा थाना क्षेत्र के 60 से ज्यादा स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया इसी महीने में पूरी करा ली जाएगी।
बता दें पालिका द्वारा यह कैमरे उन इलाके में भी लगाए जाने है जहां 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हुआ था। भीड़ जामा मस्जिद के पिछले हिस्से से एकत्र हुई थी। बवाल के बाद यह भीड़ भी नखासा तिराहे की ओर भागी थी। हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में पुलिस पर हमला किया गया था। ईओ ने बताया कि मुख्य चौराहे और तिराहे पर यह कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर भी कैमरों से निगरानी रहेगी।