Sambhal Jama Masjid Case:
- फोटो : संवाद
मस्जिद-मंदिर नहीं, भाईचारा और शांति चाहिए
स्थानीय निवासी ने कहा कि हमें मस्जिद-मंदिर नहीं, भाईचारा और शांति चाहिए। कारोबार बंद है, जिंदगी ठहर गई है, तो खाएंगे क्या। हिंसा के बाद जिले में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। डीएम ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि मस्जिद-मंदिर के नाम पर लोगों को बांटना आखिर किसकी सियासत है। लोगों का दर्द छलका कि राजनीति के इस खेल में उनकी जिंदगी की कीमत क्यों चुकानी पड़ रही है। उन्होंने अपील की कि किसी भी धार्मिक स्थल के नाम पर नफरत नहीं बल्कि प्यार और भाईचारे की जरूरत है।