फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गालीबाज परियों' की एक और ID: इस नाम से बनाया दूसरा अकाउंट, यहां भी हजारों फालोवर्स; लगातार शेयर हो रहे Video

Sat, 19 Jul 2025 09:03 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

महक और परी ने जमानत मिलने के बाद एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कार्रवाई से नहीं डरने और धमकाने जैसे अंदाज में वीडियो शेयर किया। इसमें यह भी कहा कि कार्रवाई के बाद उनका नाम हो गया है। 
विज्ञापन
1 of 8
महक, परी और हिना - फोटो : mehakpari143
यूपी के संभल की महक-परी की दूसरी आईडी निशा महक के नाम से बनी है। इस आईडी पर भी 18 हजार फॉलोवर्स हैं। महक परी की साथी हिना ने दो आईडी बनाई है। इसमें एक आईडी पर डांस का कंटेंट शेयर किया जाता है। जिस पर 1.24 लाख फॉलोवर्स हैं जबकि दूसरी आईडी हिना हॉट के नाम से जो बनी है। उस पर करीब 4.26 लाख फॉलोवर्स हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
महक और परी - फोटो : mehakpari143
आलम जर्रार की आईडी पर 82 हजार फॉलोवर्स 
इस आईडी पर महक परी और हिना का अश्लील और अमर्यादित कंटेंट शेयर किया गया है। इसी तरह इन तीनों युवतियों के साथ आलम जर्रार की आईडी पर 82 हजार फॉलोवर्स हैं। इस युवक ने भी महक परी और हिना के साथ बनाए अश्लील और अमर्यादित कंटेंट को शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 8
महक और परी - फोटो : mehakpari143
धमकाने के अंदाज में शेयर किया वीडियो
इससे पहले महक और परी ने जमानत मिलने के बाद एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कार्रवाई से नहीं डरने और धमकाने जैसे अंदाज में वीडियो शेयर किया। इसमें यह भी कहा कि कार्रवाई के बाद उनका नाम हो गया है। यह वीडियो पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने 168 बीएनएस का नोटिस यह कहते हुए थमा दिया कि जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया गया है।

4 of 8
पुलिस हिरासत में महक-परी और अन्य - फोटो : संवाद
अश्लील व अमर्यादित कंटेंट शेयर किया तो देना होगा 20 लाख जुर्माना
महक परी और उनकी साथी हिना और आलम जर्रार को असमोली थाना पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया है। इसके लिए 168 बीएनएस का नोटिस भी तामील करा लिया गया है। अश्लील और अमर्यादित कंटेंट वाली कई वीडियो डिलीट की गई हैं। साथ ही पुलिस ने इंस्टाग्राम और फेसबुक को पत्राचार कर आईडी निलंबित किए जाने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस हिरासत में महक-परी और अन्य - फोटो : संवाद
इंटाग्राम और फेसबुक करेगा कार्रवाई
पुलिस का दावा है कि एक वर्ष के लिए निलंबन की कार्रवाई इंटाग्राम और फेसबुक की ओर से की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महक और परी की मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद जमानत के समय कोर्ट की ओर से भी अमर्यादित कंटेंट न बनाने और जो आईडी पर है उसको डिलीट करने की शर्तों के आधार पर जमानत मंजूर की थी। 
विज्ञापन

6 of 8
निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक - फोटो : सोशल मीडिया
दो बार बदला आईडी का नाम
असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने मई 2024 में इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी। शुरुआत में व्यूज नहीं मिले तो दो बार नाम बदला था। जब अमर्यादित कंटेंट बनाना शुरू किया तो व्यूज मिलियन्स में पहुंच गए और फॉलोवर्स की लाइन लग गई। 
विज्ञापन

7 of 8
निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक - फोटो : सोशल मीडिया
अमर्यादित कंटेंट शेयर करने से मिले व्यूज 
यहीं से इन दोनों बहनों को ऐसा चस्का लगा कि समाज और महिला सम्मान की परवाह किए बिना लगातार अमर्यादित कंटेंट बनाने में लग गईं। इसको देखते हुए अमरोहा निवासी हिना और आलम जर्रार भी जुड़ गए। हिना और आलम जर्रार को भी अमर्यादित कंटेंट शेयर करने से व्यूज भी मिले और फॉलोवर्स भी बढ़ गए। जब गांव में इसका विरोध बढ़ा तो असमोली थाना पुलिस ने कार्रवाई की। इसी क्रम में अब पाबंद किए जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

8 of 8
निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक - फोटो : सोशल मीडिया
डिलीट कराए गए वीडियो
इंटाग्राम और फेसबुक को पत्राचार कर अश्लील और अमर्यादित कंटेंट शेयर करने पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। वीडियो डिलीट भी कराए गए हैं। साथ ही 168 बीएनएस का नोटिस देकर पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया है। यदि उल्लंघन किया जाता है तो पुलिस कार्रवाई आगे करेगी। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें