फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर लौट रही जिंदगी: स्कूल-दुकान खुले... तनाव वाले इलाके में पुलिस तैनात, देखें संभल शहर की तस्वीरें

Sat, 30 Nov 2024 12:31 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल में शाही जामा मस्जिद सर्वे के बाद हुई हिंसा के चलते सुरक्षाबलों की तैनाती जारी रही। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। शहर की अधिकांश दुकानें खुलने लगी है। इससे कारोबार सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
1 of 12
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बीच सुरक्षाबलों की तैनाती छठे दिन भी जारी रही। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज और कोर्ट में सुनवाई के दौरान हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिस गश्त जारी रही। इस दौरान बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।

विज्ञापन

2 of 12
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

जुमा नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई तो दुकानों के खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि मुख्य मार्ग पर ज्यादातर दुकानें खुली दिखाई दीं। शहर में कमिश्नर, डीआईजी, डीएमए और एसपी के साथ पैदल मार्च किया। दुकान खोलने का आह्वान भी किया गया।

विज्ञापन

3 of 12
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

इससे शहर में कारोबार अपनी रफ्तार पर लौट सके। डीएम ने बताया कि दुकानदारों से लगातार संवाद किया जा रहा है। शनिवार से शहर का बाजार अपनी पुरानी रौनक में लौटेगा। कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा।

4 of 12
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

इंटरनेट सेवा शुरू होने से पटरी पर लौटा जनजीवन

छठे दिन संभल तहसील क्षेत्र की इंटरनेट सेवा प्रशासन ने शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे बहाल करा दी गई। इंटरनेट सेवा सुचारू होने से कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। सबसे ज्यादा दिक्कत ऑनलाइन भुगतान की थी। जिसके चलते लोग बाजार से खरीदारी भी नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा ऑनलाइन होने वाले अन्य कार्य भी नहीं हो सके। विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

5 of 12
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

रविवार की सुबह में बवाल होने के दोपहर तक पुलिस प्रशासन ने उपद्रव पर काबू पा लिया था। शाम 4 बजे से इंटरनेट सेवा बंद करवा दी थी, जिससे सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्टर या वीडियो शेयर न की जा सके। रविवार को 24 घंटे के लिए बंद किया गया था। इसके बाद तीन दिन तक 24 घंटे बंद रखने की जानकारी डीएम द्वारा दी गई थी।

विज्ञापन

6 of 12
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद
29 नवंबर को कोर्ट में पहली सुनवाई और जुमा नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ तो 48 घंटे के लिए सेवाएं बंद करने की घोषणा की थी। जुमा नमाज शांतिपूर्ण अदा होने के बाद प्रशासन ने सेवाएं बहाल कर दीं। इंटरनेट सेवा बंद रहने से कारोबार कई करोड़ का प्रभावित हुआ है। पेट्रोल पंप पर बिक्री 50 प्रतिशत कम हो गई थी। बाजार में भी ग्राहक कम ही पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

7 of 12
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

चंदाैसी में संवेदनशील इलाकों में पुलिस का पहरा

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के मद्देनजर पुलिस ने जिले में अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अफवाहों से बचने के लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने संदेश जारी कर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

8 of 12
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद
भीड़ भाड़ वाली जगहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स की तैनात की गई। इसके साथ ही पुलिस लगातार गश्त कर निगरानी कर रही है। शुक्रवार को जुनावई, धनारी, गुन्नौर, बबराला, चंदौसी, बनियाठेर व नरौली आदि जगहों पर पुलिस ने भ्रमण कर लोगों से संवाद किया।

9 of 12
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद
नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा हो गई। बाजार खुल गया है और इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई है। शुक्रवार की शाम को बाजार में पैदल गश्त भी किया है। लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। -डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल

जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके स अदा हो गई। एहतियाती तौर पर चौकसी पूरी तरह बरती गई। जगह-जगह फोर्स को लगाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई। अभी भी एहतियाती तौर पर फोर्स को तैनात किया हुआ है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

10 of 12
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

शहर की गतिविधि पर एडीजी की रही निगरानी

जुमे की नमाज शांतिपूर्ण कराना पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की प्राथमिकता रही। इसको लेकर बृहस्पतिवार की रात से ही सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद कर दिया गया था।  एडीजी बरेली रमित शर्मा चार दिन से शहर के हालात पर नजर बनाए रहे। शुक्रवार को मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनीराज जी ने डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई व फोर्स के साथ शहर में पैदल गश्त की।

11 of 12
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद
इस दौरान जनसंवाद भी किया गया। लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया। जिससे शहर में अमन बनी रहे। अधिकारियों ने जुमा नमाज से पहले जामा मस्जिद व आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
विज्ञापन

12 of 12
संभल में हिंसा के बाद शांति - फोटो : संवाद

बिना अनुमति जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे बाहरी जनप्रतिनिधि

संभल की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के मामले को लेकर जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अन्तर्गत 10 जनवरी 2025 तक निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश दिए हैं। 10 जनवरी तक कोई भी बाहरी व्यक्ति, अन्य सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि जनपद संभल की सीमा में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पांच से पांच से अधिक लोग इकट्ठे नहीं खड़े होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें