चंदौसी का गणेश चौथ मेला
- फोटो : संवाद
रथ यात्रा के लिए रूट व्यवस्था
19 सितंबर को निकालने वाली गणेश चौथ रथयात्रा के लिए शहर में फव्वारा चौक, भगत सिंह चौक, मालवीय चौक, बीएमजी तिराहा, चूने वाली गली, घंटाघर, बड़ा बाजार, ब्रह्म बाजार तिराहा, कैथल गेट, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, गीता सत्संग भवन, सीता रोड, मनिहार चौक आदि रोड पर ई-रिक्शा तथा चारपहिया वाहनों का दोपहर दो बजे से आवागमन बंद रहेगा। साथ ही इन मार्गों पर दोपहर तीन बजे के बाद दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा।