फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पापा, प्लीज हमें मत मारो... मम्मी को अस्पताल ले चलते हैं', भाजपा नेता को पत्नी और बच्चों पर नहीं आया रहम

Sun, 23 Mar 2025 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर हत्याकांड की जांच में सामने आया है कि जिस समय आरोपी योगेश ने पत्नी को गोली मारी तो बच्चे भी वहीं पर मौजूद थे। जैसे ही आरोपी ने पत्नी नेहा की कनपटी पर गोली मारी तो बेटी श्रद्धा उसके पैरों में लिपट गई। उसने कहा कि पापा, प्लीज हमें मत मारो...
विज्ञापन
1 of 14
saharanpur murder - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के सांगाठेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस समय बेरहम भाजपा नेता योगेश पत्नी और बच्चों को गोली मार रहा था, वो लोग हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहे थे, लेकिन आरोपी योगेश का दिल नहीं पसीजा। उसने बर्बरता से तीनों बच्चों और पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि योगेश की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रही है। पुलिस भी जांच में जुटी है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी ने हत्या की वजह भी बताई है। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन

2 of 14
पत्नी और बच्चों के साथ बैठा योगेश - फोटो : सोशल मीडिया
'पापा, प्लीज हमें मत मारो'
जांच में सामने आया है कि जिस समय आरोपी योगेश ने पत्नी को गोली मारी तो बच्चे भी वहीं पर मौजूद थे। जैसे ही आरोपी ने पत्नी नेहा की कनपटी पर गोली मारी तो बेटी श्रद्धा उसके पैरों में लिपट गई। उसकी नन्हीं आंखों में डर था, चेहरे पर आंसुओं की लकीर थी। पापा, प्लीज हमें मत मारो, मम्मी को अस्पताल ले चलते हैं, लेकिन योगेश के चेहरे पर कोई नरमी नहीं आई। उसने बेटी के सिर पर पिस्तौल रखी, एक पल को भी नहीं सोचा और गोली चला दी। 
विज्ञापन

3 of 14
सांगाठेड़ा के देवांश की फाइल फोटो - फोटो : ग्रामीण
दोनों बेटों की कनपटी पर भी मारी गोली 
मासूम श्रद्धा वहीं गिर पड़ी। यह देखकर देवांश और शिवांश वहां से भागने लगे। आरोपी को जरा भी रहम नहीं आया और दोनों बेटों की कनपटी पर भी गोली मार दी। पूरे फर्श पर खून ही खून था। परिवार के सदस्यों के खटखटाने के बाद आरोपी ने दरवाजा तो खोल दिया, लेकिन पिस्टल लेकर उनके पास ही बैठा रहा कि गोली मार लूंगा। ऐसे में कोई भी घायलों के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। 

 

4 of 14
भाजपा नेता योगेश रोहिला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
गंगोह से गांव में करीब आधा घंटे बाद इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और पिस्टल छीनी। इसके बाद ही घायलों को वहां से उठाकर अस्पताल तक भेजा गया। 

 
विज्ञापन

5 of 14
सांगाठेड़ा की घटना के बाद गंगोह के अस्पताल में इकट्ठा ग्रामीण - फोटो : संवाद
13 साल पहले योगेश ने लिया था पिस्टल का लाइसेंस 
जिस पिस्टल से योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा, बेटे देवांश व शिवांश को गोली मारी है, उसका लाइसेंस करीब 13 साल पहले लिया था। 2013 में अपने नाम से ही पिस्टल का लाइसेंस नाम कराया था। वह पिस्टल को ज्यादातर अपने पास ही रखता था। बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो माह से पत्नी को परेशान कर रहा था। 
 
विज्ञापन

6 of 14
पत्नी और बच्चों के साथ भाजपा नेता योगेश - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों के सिर में गोली मारी, तीनों बच्चों की मौत 
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के सिर में लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इसमें श्रद्धा (8), देवांश (7) और शिवांश (4) की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा (32) मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। 
योगेश ने खुद फोन करके पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

7 of 14
भाजपा नेता योगेश रोहिला का घर - फोटो : अमर उजाला
कमरे से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज आई
योगेश रोहिला भाजपा में जिला कार्यसमिति का सदस्य है। दोपहर करीब डेढ़ बजे योगेश बाहर से आया और घर में जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। करीब दो बजे कमरे से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। इस पर उसी मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाली योगेश की चाची मीना व अन्य परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। 

8 of 14
भाजपा नेता योगेश रोहिला अपनी पत्नी नेहा के साथ - फोटो : अमर उजाला
'मैंने पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी'
योगेश ने दरवाजा खोला और तेज आवाज में कहा कि मैंने पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी। यह सुनते ही परिजन हैरान रह गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां चारों खून से लथपथ हालत में पड़े थे। श्रद्धा की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी और अन्य दोनों बच्चे तड़प रहे थे। सभी के सिर में गोली मारी गई थी। इसी दौरान आरोपी ने एसएसपी, सीओ और कोतवाल को भी फोन कर कहा कि मैंने परिवार को मार दिया है। 

 

9 of 14
गंगोह सीएचसी में योगेश की पत्नी नेहा को उपचार के लिए स्टेचर पर लेकर जाते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : संवाद
'मैं खुद को भी गोली मार लूंगा, जल्दी आइए'
मैं खुद को भी गोली मार लूंगा, जल्दी आइए। पता चलते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात सागर जैन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। लाइसेंसी पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां शिवांश और देवांश की भी मौत हो गई। नेहा को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 

10 of 14
घायल नेहा को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लेकर जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दो माह से कर रहा था पत्नी को परेशान 
पुलिस के मुताबिक, योगेश ने पिस्टल का लाइसेंस 2013 में लिया था। वह दो माह से पत्नी को परेशान कर रहा था। गांव में योगेश ने बड़े नेताओं जैसा रौब गांठ रखा था। वह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रह चुका है। उसे कई बार पार्टी से निष्कासित भी किया गया।

11 of 14
गांव सांगाठेड़ा में योगेश रोहिला के घर के बाहर जमा ग्रामीण - फोटो : संवाद
पत्नी बैठी हुई थी, तब ऊपर से सिर में मारी गोली
देर रात तक पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी नेहा के सिर में ऊपर की तरफ से गोली मारी थी, जो उसके कान के पास से निकल गई। आशंका है कि गोली उस समय मारी गई जब पत्नी नीचे बैठी हो और आरोपी खड़ा हो। यह भी आशंका जताई जा रही है कि नेहा आरोपी के पैर पकड़कर गुहार लगा रही हो और तभी आरोपी ने गोली मार दी। हालांकि इस बिंदू पर पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा तीनों बच्चों को कनपटी पर गोली मारी गई। यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पत्नी और दोनों बेटों को बाहर के कमरे में गोली मारी और बेटी दूसरे कमरे की चौखट के पास पड़ी हुई थी।

 

12 of 14
गांव सांगाठेड़ा में गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : ग्रामीण
तीसरे बच्चे पर था शक, कराना चाहता था डीएनए
पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी योगेश ने बताया कि उसे छोटे बेटे शिवांश को लेकर भी शक था कि वह उसका नहीं है। इसलिए वह डीएनए जांच कराना चाहता था। इसे लेकर भी कई बार पत्नी के साथ बहस हुई। आरोपी ने यह भी बताया कि उसे डर था कि पत्नी उसे जहर देकर मार सकती है। इसलिए उसने पहले ही यह कदम उठा लिया। हालांकि पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारने के बाद हत्यारोपी योगेश के चेहरे पर किसी तरह की शिकन नहीं थी। चेहरा देखकर ऐसा लग रहा था कि उसने कुछ किया ही नहीं। जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची, तब वह जाकर गुमशुम बैठ गया। पुलिसकर्मियों से बोला कि गलत हो गया है।
 

13 of 14
गांव सांगाठेड़ा में गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
नेहा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
कैराना निवासी रजनीश की तहरीर पर गंगोह पुलिस ने हत्यारोपी जीजा योगेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भाई रजनीश का कहना है कि जीजा ने मेरी बहन के सिर में गोली मारी। इसके साथ ही बहन के बच्चों को भी गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया। रजनीश ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

14 of 14
सांगाठेड़ा गांव में बच्चों की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक नहीं हुआ पोस्टमार्टम, पत्नी की हालत गंभीर
तीनों बच्चों का देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। शवों को मोर्चरी में रखने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी की। पता लगने पर परिजन जिला अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पत्नी नेहा की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: तीन बच्चों का इसलिए किया कत्ल... पत्नी को भी मारी गोली; भाजपा नेता ने खुद बताई परिवार को खत्म करने की वजह


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें