फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Saharanpur Visit: अभेद थ्री लेयर सुरक्षा घेरा, NSG-SPG कमांडो रहे तैनात, ड्रोन से आसमान तक हुई निगरानी

Tue, 14 Apr 2026 03:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

PM Modi Saharanpur Visit: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर में दौरे के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। एसपीजी, एनएसजी कमांडो और स्थानीय पुलिस की तैनाती के साथ तीन लेयर में जांच की गई, जबकि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी रखी गई।

विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी का दौरा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अभेद और बहुस्तरीय रही। जनसभा स्थल से लेकर एलिवेटेड गलियारे तक पूरे क्षेत्र को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया था।

सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के कमांडो और स्थानीय पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। वहीं जमीन के साथ-साथ आसमान से भी ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: PM Modi Visit Live: पीएम ने जनता को समर्पित किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सहारनपुर में CM ने कही ये बात
विज्ञापन

2 of 6
सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला
मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर
सुरक्षा एजेंसियां पिछले कई दिनों से एलिवेटेड कॉरिडोर और जनसभा स्थल के आसपास डेरा डाले हुए थीं। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान जनसभा स्थल और रोड शो मार्ग पर पुष्प वर्षा के लिए बनाए गए आरक्षित जोन में जाने वालों की कड़ी जांच की गई।
 
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी का सहारनपुर दौरा - फोटो : अमर उजाला
लोगों को मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। पंडाल के एंट्री गेट पर आठ मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे, जिनमें चार महिलाओं और चार पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। महिलाओं की जांच के लिए हरे कपड़े के दो विशेष केबिन बनाए गए थे, जहां महिला पुलिसकर्मी चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर भेज रही थीं।

4 of 6
पीएम मोदी का सहारनपुर दौरा - फोटो : अमर उजाला
तीन लेयर में जांच, कई सामान ले जाने पर रोक
जनसभा स्थल पर सुरक्षा जांच तीन लेयर में की जा रही थी। सबसे पहले प्रवेश द्वार पर लोगों की गहन जांच हुई, जिसमें जेब में रखी वाहन की चाबी तक को दबाकर देखा गया और चश्मे के केस तक की जांच की गई। इसके बाद सभा स्थल के मुख्य द्वार और बैठने के स्थान के बाहर स्कैनर से गुजरना अनिवार्य था।

यह भी पढ़ें: PM Modi Visit: रणनीति से गढ़ा मोदी का दौरा, सहारनपुर में मंच से दूरी, यूपी-उत्तराखंड साधने की सियासी चाल
 
विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी का सहारनपुर दौरा - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम स्थल के भीतर पानी की बोतलें और खाने के पैकेट ले जाने पर भी रोक थी। हाथ में कड़ा पहने या अन्य सामान लेकर आने वाले लोगों को प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया जा रहा था। रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा करने वाली भीड़ के पीछे भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, जबकि सभास्थल के भीतर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम मोदी का दौरा - फोटो : अमर उजाला
एलईडी स्क्रीन से दिखाया गया कार्यक्रम
जनसभा स्थल के भीतर पंडाल में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं, ताकि लोग कार्यक्रम को आसानी से देख सकें। सभी प्रवेश द्वारों पर बिना जांच किसी भी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति नहीं थी और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें