फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit: रणनीति से गढ़ा मोदी का दौरा, सहारनपुर में मंच से दूरी, यूपी-उत्तराखंड साधने की सियासी चाल

Tue, 14 Apr 2026 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Delhi-Dehradun Expressway inauguration: सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा पारंपरिक जनसभा से अलग रणनीतिक अंदाज में आयोजित किया गया। एक्सप्रेसवे उद्घाटन, डाट काली मंदिर दर्शन और देहरादून रैली के जरिए यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्यों को साधने की कोशिश मानी जा रही है।

विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में संबोधन करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारनपुर दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। इस बार उनका कार्यक्रम पारंपरिक जनसभा के बजाय पूरी तरह रणनीति के तहत तैयार किया गया नजर आया। 

गणेशपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मंच पर नहीं आए। वे हेलीपैड से सीधे डाट काली मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना करने के बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए। देहरादून में होने वाली उनकी जनसभा का लाइव प्रसारण सहारनपुर के गणेशपुर में दिखाया जा रहा है, जबकि यहां मंच की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभाल रहे हैं। 

राजनीतिक जानकार इसे केवल एक जिले तक सीमित कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों को साधने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे, मंदिर दर्शन और रोड शो के जरिए जनसंपर्क 
प्रधानमंत्री का फोकस इस बार सहारनपुर में मंचीय भाषण के बजाय तय कार्यक्रमों पर रहा। इनमें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़े आयोजन, डाट काली मंदिर में दर्शन और सीमित रोड शो शामिल रहे।

गणेशपुर से कुछ दूरी तक खुली गाड़ी में यात्रा और रास्ते में पुष्प वर्षा जैसे कार्यक्रम सीधे तौर पर जनता से जुड़ाव का संदेश दिया। हालांकि सहारनपुर में मंच से संबोधन न होना इस दौरे को अलग बनाता है, जिसे राजनीतिक तौर पर एक सोची-समझी रणनीति माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ढाई घंटे में दून से दिल्ली: पीएम ने किया एशिया के सबसे लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण; तीन राज्यों को सौगात
विज्ञापन

3 of 5
वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
यूपी और उत्तराखंड दोनों पर सियासी नजर
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के जरिए सहारनपुर से उत्तर प्रदेश और देहरादून के बहाने उत्तराखंड दोनों राज्यों में संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

देहरादून में होने वाली जनसभा का लाइव प्रसारण गणेशपुर में दिखाया गया। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी तथा एक्सप्रेसवे पर उनकी यात्रा विकास एजेंडे को मजबूत करने का संदेश देगी।
 

4 of 5
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम को क्षेत्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन क्षेत्रीय नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठनात्मक मजबूती का संकेत भी माना जा रहा है। इससे भाजपा यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि केंद्र और राज्य के बीच तालमेल मजबूत है और राज्य नेतृत्व भी जनता के बीच प्रभावी है।
 

 PM Modi Visit Live: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन, देहरादून से लाइव प्रसारण, वर्चुअल जुड़े CM योगी 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
2024 में भी चुनाव प्रचार के दौरान आए थे सहारनपुर
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 6 अप्रैल 2024 को सहारनपुर आए थे। उस समय उन्होंने दिल्ली रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें