सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
सड़क से ऊंचे लगाए गए ढक्कन, कर चुके हैं शिकायत
नीलकंठ विहार निवासी दीपक गुप्ता का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। पिछले दिनों क्षेत्र में गैस पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया था। कुछ जगहों पर बनाए गैस चैंबर के ढक्कन सड़क से ऊंचे लगा दिए गए हैं, जिसकी वजह से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसकी शिकायत भी उच्चाधिकारियों से की गई थी। तब, एक गैस चैंबर के ढक्कन को ठीक करा दिया गया था, जबकि श्री भूतेश्वर मंदिर के पास और नीलकंठ विहार में अब भी गैस चैंबर के ढक्क न अव्यवस्थित रूप से लगे हैं। प्रशासन की लापरवाही खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।