फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ की छापेमारी से डिस्टलरी में मचा हड़कंप, चार थानों की फोर्स रही तैनात, देखिए तस्वीरें

Thu, 04 Mar 2021 12:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड टपरी (डिस्टलरी) में एसटीएफ की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। देर रात तक डिस्टलरी में टीम की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
1 of 5
जांच करती एसटीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड टपरी (डिस्टलरी) में एसटीएफ की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। देर रात तक डिस्टलरी में टीम की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

2 of 5
जांच करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
कई दिन की गोपनीय पड़ताल के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह, ज्वांइट कमिश्नर आबकारी विभाग, सीओ एसटीएफ ब्रजेश कुमार टीम में शामिल करीब 20 सदस्यों के साथ सुबह करीब 10 बजे डिस्टलरी पर पहुंचे। इससे डिस्टलरी के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैक्स इनवॉयस और गेटपास पर एक ही गाड़ी से दो बार शराब निकाल कर वेयर हाउस तक पहुंचाई जा रही थी। ऐसा काफी समय से किया जा रहा था। एसटीएफ ने डिस्टलरी का रिकार्ड भी कब्जे में लिया और कंप्यूटर व लैपटॉप में फीड डाटा की भी बारीकी से जांच की गई। हालांकि, अभी एसटीएफ अधिकारी और स्थानीय पुलिस इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विभागीय सूत्रों की मानें तो यहां से करीब 100 करोड़ रुपये सालाना टैक्स की चोरी की जा रही थी, लेकिन इस पर अधिकारिक तौर पर बयान जारी नहीं हुआ। एसटीएफ के अधिकारियों का इतना ही कहना था कि छानबीन चल रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पत्नी पर था शक, पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, दो बच्चों की मौत और...

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गेट किया बंद, किसी को बाहर नहीं जाने दिया  
एसटीएफ टीम ने जब डिस्टलरी पर छापा मारा तो वहां काफी कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे। टीम ने डिस्टलरी का गेट बंद करा दिया, ताकि कोई बाहर ना जाने पाए। इसके बाद बाहर से भी किसी को अंदर नहीं आने दिया। देर रात तक टीम की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चार थानों की फोर्स रही मौजूद
एसटीएफ की कार्रवाई का पता लगते ही स्थानीय आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन एसटीएफ ने आबकारी विभाग की टीमों और स्थानीय पुलिस को जांच से दूर ही रखा। पूरे दिन कार्रवाई के दौरान डिस्टलरी परिसर में चार थानों की पुलिस मौजूद रही। एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह और सीओ प्रथम चंद्रपाल शर्मा भी मौके पर डटे रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें