सहारनपुर सैम आस्था आत्महत्या मामला
- फोटो : अमर उजाला
खून से लिखा संदेश, दवाएं और सर्जिकल उपकरण भी मिले
घटनास्थल की जांच के दौरान कमरे की दीवार पर खून से लिखा 'आई लव ऑल ऑफ यू' और 'सॉरी' मिला। पुलिस को कमरे से दर्द निवारक दवाओं की शीशियां, रैपर और शल्य चिकित्सा में उपयोग होने वाले उपकरण भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि सैम ने आत्महत्या से पहले दर्द कम करने की दवा ली थी।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के हालात यह भी संकेत देते हैं कि आस्था की मौत के बाद सैम ने उसे गले लगाया था। आस्था के कपड़ों पर खून के निशान मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।